ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

बौध्दिक सत्र के मुख्य अतिथि श्री विनोद शर्मा जी, रिटायर्ड कनिष्ठ अभियंता रहे

By Goapl Gupta · 17 Jan 2026 · 80 views
आज श्री धर्म चंद गांधी जैन राजकीय महाविद्यालय, बहरोड में NSS के 7 दिवसीय विशेष शिविर का 6वे दिन को बौध्दिक शिविर तथा परिश्रम सत्र का आयोजन किया गया। बौध्दिक सत्र के मुख्य अतिथि श्री विनोद शर्मा जी, रिटायर्ड कनिष्ठ अभियंता रहे तथा विशिष्ट अतिथि डॉक्टर मंगल जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्री धीरेन्द्र कुमार सिंह ने की। श्री विनोद शर्मा जी ने स्वयंसेवको को विद्युत से होने वाले विभिन्न खतरों तथा उनसे बचने के गुर बताये। उन्होंने विद्युत से होने वालीं मौतों के मुहावजो के बारे में भी जानकारी प्रदान की। उनके आह्वान पर महाविद्यालय में एक पौधारोपण भी किया गया। डॉक्टर मंगल जी ने स्वयंसेवको को विभिन्न योग आसनों के बारे में बताया तथा योगाभ्यास भी स्वयंसेवको को करवाया। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनीता राज तथा श्री अरविंद कुमार रोलानिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। शिविर में ही आज युवा दिवस साप्ताहिक कार्यक्रमों का समापन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को इनाम भी प्राचार्य महोदय तथा डॉक्टर विनय सिंह यादव द्वारा प्रदान किए गए। अंत में परिश्रम सत्र में सभी स्वयंसेवको द्वारा साफ सफाई, परिंदों हेतु पानी की व्यवस्था, पेड़ों की कटाई- छटाइ की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
फाग उत्सव

More News

विहार को नशा मुक्ति, बाल-विवाह एवं दहेज उन्मूलन तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से जनजागरूकता, टीम को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना*
महावीर जयंती पर 2625 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य, 108 स्थानों पर होगा विशाल सेवा अभियान
राजनेताओं ने अपनी विरासत को दमखम देने में ताकत लगाई आम कार्यकर्ता को किया नजरंदाज।
होली और खाटूश्याम जी मेले के दौरान रेलवे द्वारा विशेष चैकिंग अभियान*
फाग महोत्सव कल 20 फरवरी 2026 को
पशुपालन विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित —विभाग में भ्रष्टाचार कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा लेकिन मुख्य मंत्री राहत में अन्याय -
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube