ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

*राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर, जयपुर में खेलकूद प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन*

By Goapl Gupta · 17 Jan 2026 · 94 views
*राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर, जयपुर में खेलकूद प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन*
जयपुर।
राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर, जयपुर में छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 100 मीटर दौड़, 100×4 मीटर रिले दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में पायल कंवर, निकिता शर्मा और बबली शर्मा क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 100 * 4 रिले दौड़ में पायल सेन टीम प्रथम और रिया कश्यप टीम द्वितीय स्थान पर रही। लंबी कूद में पायल सेन, प्रियंका महावर और पायल कंवर क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। ऊंची कूद में पायल सेन, प्रियंका महावर और मोनिका बंसीवाल क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में छात्राओं ने अपनी गति, सहनशक्ति एवं आत्मविश्वास का परिचय दिया। 100×4 मीटर रिले दौड़ में टीम भावना और समन्वय का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
प्रतियोगिताओं के दौरान खेल मैदान में अनुशासन, उत्साह एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का वातावरण बना रहा।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी द्वारा विजेता एवं प्रतिभागी छात्राओं की सराहना करते हुए कहा गया कि खेलकूद गतिविधियाँ न केवल शारीरिक विकास में सहायक होती हैं, बल्कि मानसिक मजबूती, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करती हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं। खेलकूद प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन से महाविद्यालय परिसर में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube