ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का छठा दिन उत्साहपूर्वक संपन्न*

By Goapl Gupta · 18 Jan 2026 · 46 views
*राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का छठा दिन उत्साहपूर्वक संपन्न*
जयपुर।
राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम एवं इकाई द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का आज छठा दिन उत्साह एवं सामाजिक चेतना के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जागरूकता का विकास करना रहा।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र की शुरुआत प्रतिदिन की भांति ईश वंदना से हुई। इसके पश्चात सभी स्वयंसेविकाओं द्वारा एक स्वर में राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत एवं “हम होंगे कामयाब” गीत का गायन किया गया, जिससे वातावरण प्रेरणादायी एवं उत्साहपूर्ण बन गया।
इसके उपरांत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी श्री वीरेंद्र वर्मा द्वारा स्वयंसेविकाओं को राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने योजनाओं के उद्देश्य, लाभ एवं पात्रता के विषय में विस्तार से बताते हुए छात्राओं को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय द्वारा गोद ली गई कच्ची बस्ती में जाकर वहां के निवासियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही छात्राओं ने नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से समाज में व्याप्त अंधविश्वासों पर प्रहार करते हुए लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।
इसी सत्र में खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रमों के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं सांस्कृतिक विकास को प्रोत्साहित किया गया।
शिविर के छठे दिन की गतिविधियों से महाविद्यालय परिसर एवं गोद ली गई बस्ती में सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनएसएस स्वयंसेविकाओं, कार्यक्रम अधिकारियों एवं महाविद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube