ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

कुंडा कोतवाल की सख्ती से अवैध गैस सिलेंडर कारोबारियों में हड़कंप गाड़ी पर लादकर हो रही थी अवैध सप्लाई, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

By Goapl Gupta · 18 Jan 2026 · 32 views
कुंडा कोतवाल की सख्ती से अवैध गैस सिलेंडर कारोबारियों में हड़कंप

गाड़ी पर लादकर हो रही थी अवैध सप्लाई, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

सुभाष तिवारी लखनऊ

कुंडा प्रतापगढ़ ।में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। आज कुंडा कोतवाल ने गाड़ी पर लादकर अवैध रूप से गैस सिलेंडर की सप्लाई कर रहे लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया। जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। गाड़ी चालक के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही वाहन में सेफ्टी किट मौजूद थी, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।मामले की गंभीरता को देखते हुए कुंडा कोतवाल तत्काल मामले की सूचना कुंडा सलाई इंस्पेक्टर को दी। मौके पर आकर सप्लाई इंस्पेक्टर शिव कुमार मिश्र ने प्रकरण की गहन जांच शुरू की है। प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की तैयारी है।कुंडा कोतवाल एवं सप्लाई इंस्पेक्टर की इस संयुक्त कार्यवाही से इस अवैध कारोबार करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। सप्लाई इंस्पेक्टर कुंडा ने बताया कि गैस बिक्री करने वाले अवैध कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान चलता रहेगा। जांच में पाई स्थितियों से उपजिलाधिकारी कुंडा को अवगत कराया जा चुका है।

More News

यात्रियों की सुविधा हेतु भुज-दिल्ली-भुज एक्सप्रेस प्रतिदिन नई रेलसेवा का संचालन*
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन सीकर पर जल सेवा शुरू 44 वर्षों से रेलवे स्टेशन पर जल सेवा का आयोजन
मेडल जीते चीपलाटा गांव जिला सीकर का मनीष शर्मा पुत्र राजेंद्र प्रसाद शर्मा
गांव गाँवड़ी नीम का थाना जिला सीकर की पूजा भार्गव पुत्री श्री मामराज भार्गव ने जनतंत्र की आवाज के पत्रकार श्री विनोद कुमार शर्मा जी की प्रेरणा से पर्यावरण के संरक्षण के लिए पांच पेड़ लगाये!
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ पाटन के तत्वाधान में आयोजित कौशल विकास शिविर (अभिरुचि हस्तकला व लघु उद्योग) का शुभारंभ
अरण्य भवन में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) द्वारा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube