ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर में अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता सेंट पॉल स्कूल विजेता

By Goapl Gupta · 18 Jan 2026 · 33 views
महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर में अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता
सेंट पॉल स्कूल विजेता

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल।
महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर, उदयपुर की मेजबानी में शनिवार को अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के नवनिर्मित भव्य खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय बैंड द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति धुन “सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्ता हमारा” के साथ हुआ।
कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में उदयपुर फुटबॉल संघ के सचिव शकील अहमद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध-सीमित के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मयंक गुप्ता, मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा एवं मानव संसाधन प्रमुख अजय नागर भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों की कुल 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के नियमों के अंतर्गत किया गया। सेमीफाइनल में सेंट पॉल स्कूल, सेंट ग्रिगोरियस स्कूल, सीपीएस तथा विट्टी इंटरनेशनल स्कूल ने स्थान प्राप्त किया।
पहले सेमीफाइनल में सेंट पॉल स्कूल ने विट्टी इंटरनेशनल स्कूल को 5-0 से पराजित किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में सेंट ग्रिगोरियस स्कूल ने सीपीएस को 1-0 से हराया। फाइनल मुकाबले में सेंट पॉल स्कूल ने सेंट ग्रिगोरियस स्कूल को 2-1 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। सेंट ग्रिगोरियस स्कूल उपविजेता रहा।
सेंट ग्रिगोरियस स्कूल के काव्यराज चौधरी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा सेंट पॉल स्कूल के युविन साहित्य को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर घोषित किया गया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को प्रमाण पत्र, पदक एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
समापन समारोह में जिला खेल अधिकारी महेश पालीवाल मुख्य अतिथि रहे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतिमा शर्मा एवं गजेन्द्र शर्मा ने किया तथा सभी खिलाड़ियों के खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना की सराहना की। कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More News

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ पाटन के तत्वाधान में आयोजित कौशल विकास शिविर (अभिरुचि हस्तकला व लघु उद्योग) का शुभारंभ
अरण्य भवन में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) द्वारा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
भागवत रूपी कल्पवृक्ष का पका फल ही मानव जीवन को फलात्मक और दिव्य बनाता है: रासेश्वरी देवी
सिंधी समाज के परम पूज्य संत शिरोमणि हजूरी रूप साईं साधराम साहेब जी ब्रह्मलीन -सिंधी समाज में शोक की लहर, श्रद्धांजलि अर्पित की
आकाशवाणी उदयपुर द्वारा वॉकाथॉन का विशाल आयोजन
अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि श्री सुजानमाल जी डांगी की धर्मपत्नी अशोक महावीर एवं राकेश की पूज्य माताजी श्रीमती लीला बाई (महागढ़ वाले) का आज दिनांक 19 मई 2026 मंगलवार को देहअवसान हो गया
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube