ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

NSS विशेष शिविर के पाँचवें दिन चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर एवं मानसिक साधना विधि का आयोजन

By Goapl Gupta · 21 Jan 2026 · 41 views
NSS विशेष शिविर के पाँचवें दिन चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर एवं मानसिक साधना विधि का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में आज दिनांक 21.01.2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पाँचवें दिन प्रथम सत्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. महक भास्कर ने स्वास्थ्य एवं जीवनशैली विषय पर व्याख्यान दिया । उन्होंने बताया कि नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और मानसिक संतुलन स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। तत्पश्चात डॉ भास्कर एवं उनकी मेडिकल टीम द्वारा स्वयं स्वयंसेवकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनकी समस्याओं के अनुसार निशुल्क दवाई वितरित की।
द्वितीय सत्र के अंतर्गत विपश्यना केंद्र श्री अतुल शर्मा एवं श्री अनिल मेहता जी द्वारा मानसिक साधना विधि का अभ्यास भी करवाया गया। जिसके अंतर्गत आना-पाना विधि तथा उसके लाभों को विस्तार से समझाया ।इस साधना के माध्यम से स्वयंसेवकों को ध्यान, एकाग्रता एवं मानसिक शांति का महत्व समझाया गया। तत्पश्चात प्रतिदिन 10 मिनट सुबह शाम इसके अभ्यास का सभी ने संकल्प किया। कार्यक्रम अधिकारी बिन्नी साहू ने आमंत्रित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर के अंत में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube