ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

एनएसएस शिविर के अंतिम दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वरुचि भोज का आयोजन

By Goapl Gupta · 21 Jan 2026 · 25 views
एनएसएस शिविर के अंतिम दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वरुचि भोज का आयोजन

कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिवस का आयोजन दिनांक 21 जनवरी, 2026 को किया गया।




प्राचार्य डॉ. मदन लाल मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने गीत, नृत्य पर
प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. योगेश कुमार सबल ने स्वयं सेवकों को समाज सेवा के कार्यों से जुड़े रहने हेतु प्रोत्साहित किया तथा बताया कि एन एस एस आज पूरे समाज को जोड़ने में बहुत सहायक सिद्ध हुआ है इसने स्वयंसेवकों को बहुमुखी प्रतिभा से युक्त करने में मदद की है।

राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी किरण यादव ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा स्वरुचि भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने भोजन तैयार किया।
स्वरुचि भोज का उद्देश्य आपसी सहयोग, आत्मनिर्भरता एवं सामूहिकता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा ट्रेनिंग छात्राओं को करवाई गई जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए,कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक आचार्य ज्योति शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक आचार्य सरोज गुर्जर,रितु शर्मा, दिनेश बैरवा, डॉ धर्मवीर कुमावत, डॉ. सुमैया,महेंद्र मधुकर वर्मा एवं डॉ. सीता मीणा का सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में एनएसएस प्रभारी द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर की गतिविधियों का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा सभी स्वयंसेवकों के योगदान की सराहना की गई। महाविद्यालय प्रशासन ने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी निरंतर आयोजित करने की बात कही।

More News

युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube