ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

खेजरोली में एफएसटीपी प्लांट का विरोध तेज महिलाओं सहित ग्रामीण सड़क पर उतरे नदी डूब क्षेत्र में प्लांट प्रस्ताव पर बवाल प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

By Goapl Gupta · 22 Jan 2026 · 57 views
खेजरोली में एफएसटीपी प्लांट का विरोध तेज

महिलाओं सहित ग्रामीण सड़क पर उतरे

नदी डूब क्षेत्र में प्लांट प्रस्ताव पर बवाल

प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

पर्यावरण व स्वास्थ्य खतरे का हवाला देकर निर्माण का विरोध

चौमू | खेजरोली नगपालिका क्षेत्र के सिंगोद रोड पर प्रस्तावित एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाओं सहित ग्रामीणों ने पर्यावरण प्रदूषण, जल स्रोतों के दूषित होने और स्वास्थ्य पर गंभीर खतरे की आशंका जताई। धरने में आरएलपी नेता महेंद्र चौधरी, अर्जुन हरितवाल, एडवोकेट शंकर यादव, सुभाष बाजिया, कमलेश ढबास, राजेंद्र मीणा, मालीराम मीणा, दौलतराम, सुरेश सैनी, नंदलाल सैनी, गिरधारी यादव, सोहनलाल मीणा, फूलचंद यादव, मुकेश सैनी, घीसाराम, शांतिलाल यादव, रामचंद्र यादव, रामधन कुमावत, लालाराम यादव और हरसहाय यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने नगरपालिका खेजरोली के अधिशासी अधिकारी संजीव शर्मा को ज्ञापन सौंपकर बताया कि प्रस्तावित स्थल नदी डूब क्षेत्र में आता है और आसपास अन्य प्लांट होने से प्रदूषण बढ़ने की आशंका है। साथ ही चोमू उपखंड अधिकारी और जिला कलेक्टर जयपुर को भी ज्ञापन देकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की।
मौके पर खेजरोली पुलिस चौकी प्रभारी धर्मपाल यादव और पटवारी भी पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल मार्ग पर प्लांट बनने से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा प्रभावित होगी। पहले भी विरोध के चलते निर्माण कार्य रोका गया है
फाग उत्सव

More News

विहार को नशा मुक्ति, बाल-विवाह एवं दहेज उन्मूलन तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से जनजागरूकता, टीम को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना*
महावीर जयंती पर 2625 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य, 108 स्थानों पर होगा विशाल सेवा अभियान
राजनेताओं ने अपनी विरासत को दमखम देने में ताकत लगाई आम कार्यकर्ता को किया नजरंदाज।
होली और खाटूश्याम जी मेले के दौरान रेलवे द्वारा विशेष चैकिंग अभियान*
फाग महोत्सव कल 20 फरवरी 2026 को
पशुपालन विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित —विभाग में भ्रष्टाचार कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा लेकिन मुख्य मंत्री राहत में अन्याय -
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube