75 विशेषज्ञ चिकित्सको एवं 700 स्वास्थ्य कर्मियों ने सभाल रखी है मेगा हेल्थ कैंप की कमान*
By Goapl Gupta ·
23 Jan 2026 ·
18 views
*75 विशेषज्ञ चिकित्सको एवं 700 स्वास्थ्य कर्मियों ने सभाल रखी है मेगा हेल्थ कैंप की कमान*
*मेगा हेल्थ कैंप में 11947 लोगों ने उठाया लाभ, 31 जनवरी तक रहेगा जारी*
चौमूं | बराला अस्पताल द्वारा आयोजित मेगा हेल्थ कैंप आमजन के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्त माध्यम बनकर सामने आया है। कैंप के 8वे दिन तक 11947 मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया एवं ECG, HB, ब्लड शुगर, P. F. T., R. F. T एवं यूरोफ्लोमेट्री सहित अत्याधुनिक जांचें हजारों मरीजों की फ्री जांच की गई । इसके साथ ही गंभीर रोगों की जांच के लिए उन्नत चिकित्सा सेवाएं भी रियायती दरों में उपलब्ध कराई गईं।
मेगा हेल्थ कैंप में अब तक 75 मरीजों की एंजियोग्राफी, 353 एमआरआई, 335 सीटी स्कैन, 1250 सोनोग्राफी, 318 मरीजों का हेल्थ चेकअप, 353 2डी ईको, 79 एंडोस्कोपी 50 प्रतिशत विशेष छूट के साथ सफलतापूर्वक की गई। इसके अलावा कैंप के पाँच दिनों के दौरान 402 से अधिक सर्जरी विभिन्न सरकारी एवं निजी योजनाओं के अंतर्गत कैशलेस तथा अन्य मरीजों को रियायती दरों के साथ की गईं। इन सभी विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सक टीम 24 घंटे लगातार सेवाएं दे रही है। कैंप को सफल बनाने के लिए 75 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम एवं लगभग 700 कर्मचारी दिन-रात समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं। सुव्यवस्थित प्रबंधन और टीमवर्क के चलते मरीजों को आधुनिक ईलाज सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मेगा हेल्थ कैंप में सुपर स्पेशिलिटी की सेवाएं निरंतर उपलब्ध हैं, जिनमें मुख्य रूप से हार्ट सर्जरी (CTVS),कार्डियोलॉजी,न्यूरो एण्ड स्पाइन सर्जरी,न्यूरोलॉजी,यूरोलॉजी एवं एंड्रोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गेस्ट्रो सर्जरी, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, केंसर रोग विभाग,प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न विभाग,फर्टिलिटी एण्ड टेस्ट ट्यूब बेबी विभाग,एवं स्पेशिलिटी विभागों में जनरल मेडिसिन,जनरल सर्जरी, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विभाग,स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग,शिशु एवं बाल रोग विभाग,कान,नाक एवं गला रोग विभाग,नेत्र रोग विभाग,एनेस्थिया विभाग,रेडियोलॉजी,मनोरोग,पैथोलॉजी,चर्म रोग विभाग,दन्त मुख एवं जबड़ा रोग विभाग,फिजियोथेरेपी विभाग सहित अन्य सभी सुविधाएँ शामिल हैं।
इस अवसर पर निदेशक डॉ. श्रवण बराला ने बताया कि मेगा हेल्थ कैंप 31 जनवरी 2026 तक चलेगा एवं आमजन इनका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने की कौशिश करे व अपने परिचितों को केम्प की जानकारी साझा करने की अपील की |
निदेशक डॉ. हनुमान बराला ने बीएचआरसी परिवार से जुड़े समस्त चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल एवं अन्य कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “सभी कर्मचारी बिना रुके, बिना थके जिस समर्पण के साथ इस मेगा हेल्थ कैंप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जो बीएचआरसी परिवार की सबसे बड़ी ताकत है सभी को दिल से धन्यवाद,आभार....