ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जे.वी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह आयोजित*

By Goapl Gupta · 23 Jan 2026 · 158 views
*निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जे.वी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह आयोजित*
जे.वी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ सदस्यों को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा एक विशेष घोषणा की गई, जिसके अंतर्गत यह बताया गया कि जो अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश करवाएंगे, उन्हें प्रवेश शुल्क एवं पहली फीस किस्त में विशेष छूट प्रदान की जाएगी। इस घोषणा का अभिभावकों द्वारा सकारात्मक स्वागत किया गया।
इसी अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। विद्यार्थियों को नेताजी के जीवन, विचारों और देश के प्रति उनके योगदान के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, शिक्षा के महत्व एवं देशभक्ति की भावना को जागृत करना रहा। समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मंजू शर्मा (पूर्व पार्षद एवं उपाध्यक्ष, विप्र कल्याण बोर्ड) उपस्थित रहीं। साथ ही राजेंद्र शर्मा (मुख्य पदाधिकारी), विद्यालय की प्रिंसिपल भव्या शर्मा, डायरेक्टर भरत शर्मा एवं समस्त विद्यालय स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
फाग उत्सव

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube