ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुम्हारियावास,चाकसू में ज्को् ज्ञान का त्रिवेणी संगम देखने को मिला

By Goapl Gupta · 23 Jan 2026 · 69 views
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुम्हारियावास,चाकसू में आज दिनांक 23 जनवरी को ज्ञान का त्रिवेणी संगम देखने को मिला।
वसंत पंचमी महोत्सव,मेगा पीटीएम एवं निपुण मेले का भव्य आयोजन किया गया, सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम शुरू किया तत्पश्चात शिक्षक अभिभावक संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति व उपलब्धियां के बारे में अवगत कराया गया,
दोपहर में बच्चों को कृष्ण भोग वितरित किया,पीईईओ एवं प्रधानाचार्य श्री मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों में रचनात्मक, क्रियात्मक एवं बौद्धिक प्रतिभा का विकास होता है। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सरोज यादव द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया एवं कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की सराहना की, इस अवसर पर स्थानीय भामाशाह द्वारा वितरित चरण पादुका (जूते )पाकर बच्चों के चेहरे खिले।
वरिष्ठ व्याख्याता जौहरी लाल खटीक,गिरिराज साहू,राजेंद्र शर्मा एवं विनय सिंह एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube