बजरंग दल द्वारा “आओ कबड्डी खेले – हिंदू युवा बलवान करें” कार्यक्रम
By Goapl Gupta ·
24 Jan 2026 ·
15 views
बजरंग दल द्वारा “आओ कबड्डी खेले – हिंदू युवा बलवान करें” कार्यक्रम
बजरंग दल द्वारा “आओ कबड्डी खेले – हिंदू युवा बलवान करें” कार्यक्रम
उदयपुर। विश्व हिंदू परिषद उदयपुर महानगर बजरंग दल के तत्वावधान में “आओ कबड्डी खेले – हिंदू युवा बलवान करें” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक रूप से सशक्त बनाना, खेल भावना को बढ़ावा देना तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में हिंदू युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महानगर सयोजक अजय सालवी एव कार्यक्रम के सयोजक गजेंद्र जी देवड़ा ने बताया की कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष नरेंद्र जी पालीवाल मुख्य अतिथि दुर्गा सिंह जी देवड़ा पटेल विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी लालजी पटेल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने अनुशासन, एकता एवं खेल भावना का परिचय दिया।
कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों ने युवाओं को नियमित व्यायाम, खेलकूद एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और बलवान युवा ही सशक्त राष्ट्र की नींव होते हैं।
इस कार्यक्रम में विभाग सह मंत्री अशोक प्रजापत विभाग संयोजक ललित जी लोहार महानगर उदयपुर महानगर अध्यक्ष सुशील जी मुदडा सेवा प्रमुख भूपेंद्र गोरक्षा प्रमुक्ष पंकज अंष मनीष करण उपस्थित रहे।