ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नव मतदाताओं को दिलाई गई शपथ

By Goapl Gupta · 25 Jan 2026 · 30 views
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नव मतदाताओं को दिलाई गई शपथ

पाटन।
राजकीय महाविद्यालय पाटन में दिनांक 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदान केंद्र संख्या 47 पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नव मतदाताओं को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) श्री विष्णु दयाल स्वामी द्वारा नए मतदाताओं को नाम जोड़ने हेतु फॉर्म नंबर 6 की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पात्र व्यक्तियों को अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर सहायक बूथ लेवल अधिकारी श्री भंवरलाल मीणा तथा बूथ लेवल अधिकारी श्री महावीर प्रसाद वर्मा (भाग संख्या 45) द्वारा निर्वाचन आयोग की संरचना एवं कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने ECI, CEO, DEO, ERO, BLO एवं BLA के कार्यों व दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं नव मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराना तथा उन्हें लोकतंत्र की सशक्त इकाई के रूप में जागरूक बनाना रहा।

More News

भगत की कोठी (जोधपुर) में टेक्नोलॉजी पार्टनर स्कीम के तहत स्लीपर वंदे भारत व अन्य ट्रेनों के अनुरक्षण की सुविधा का विकास*
ब्राह्मण स्वर्णकार स्वर्ण सुगंध महिला समिति के तीन दिवसीय हुनर हाट प्रदर्शनी का समापन
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* आपदा मित्र के रूप में कार्य करेंगे स्काउट्स एवं रोवर्स *प्रेसिडेंट अवॉर्ड शिविर में 300स्काउट्स रोवर्स को दी जा रही उपयोगी जानकारी*
तीसरे प्रयास में बुलंद उड़ान: सिमरन शेखावत बनीं गांव की पहली RAS, 29वीं रैंक से रचा इतिहास
सर्व समाज सेवा समिति इंदिरा गांधी नगर द्वारा न्यू गुरुकुल स्कूल तूंगा में नव प्रवेशित बच्चों का किया गया उत्साहवर्धन
ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण आवश्यक-डॉ. श्रीनिवास महावर विश्व विरासत दिवस पर विशेष
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube