ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* वंदे मातरम के 150 वर्ष का स्मरणोत्सव पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित

By Goapl Gupta · 25 Jan 2026 · 13 views
*राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू*
वंदे मातरम के 150 वर्ष का स्मरणोत्सव पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित
*भारतीय संविधान सर्वोपरि- कलक्टर*
जिला कलक्टर ने की स्काउट गाइड की हौसला अफजाई
झुंझुनू 25 जनवरी, शिक्षा विभाग एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू के तत्वावधान में स्काउट गाइड कार्यालय परिसर में वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष का स्मरणोत्सव अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अरुण गर्ग के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कमिश्नर (स्काउट) एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा राजेश मील की अध्यक्षता में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया।
सी. ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि हमें अपना सर्वोत्तम कार्य करना चाहिए, अच्छे नागरिक बने और राष्ट्र के लिए अच्छा कार्य करें। इस अवसर पर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज हम शहीदों की वजह से स्वतंत्रतापूर्वक आजादी के साथ अपने देश में सुरक्षित तरीके से रह रहे हैं।
कलक्टर ने भारतीय संविधान की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। यहां शांति, अमन चैन, सुख समृद्धि है ,जबकि पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका म्यांमार आदि में समय-समय पर कई प्रकार की समस्याएं एवं विसंगतिया तथा सरकारों का तख्ता पलट होता रहा है ।
जिला कलक्टर ने वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्काउट गाइड्स को शुभकामनाएं दी।
जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मील ने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमें अपने परिवार,परिवेश, देश एवं सोच को अच्छा बनाएं जिससे देश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।
*कब बालकों ने दी बड़ी सलामी*
जिला कलक्टर के स्काउट कार्यालय आगमन पर राष्ट्रीय ट्रेनिंग टीम के सदस्य रामावतार सबलानिया के नेतृत्व में नन्हे कब बालकों ने बड़ी सलामी दी एवं स्काउट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया,जिससे जिला कलक्टर महोदय बेहद खुश नजर आए।
*वंदे मातरम के विभिन्न गानों पर झूमे स्काउट गाइड्स*
सी. ओ. स्काउट स्काउट महेश कालावत ने बताया कि इस अवसर पर वंदे मातरम से संबंधित विभिन्न देशभक्ति गानों की प्रस्तुति देकर स्काउट्स,रेंजर्स एवं कब बालकों ने अतिथियों एवं आमजन का मन मोह लिया।
*इनकी रही उपस्थित*
कार्यक्रम में लीडर ट्रेनर रामअवतार सबलानिया, सहायक लीडर ट्रेनर रामदेव सिंह गढ़वाल, स्थानीय संघ झुंझुनू सचिव बंसीलाल, अध्यापक सुरेंद्र किरोड़ीवाल, अमरचंद, दिनेश कुमार, कब मास्टर सुनील कुमार सहित स्थानीय नागरिक गोपीचंद कुमावत, मनीष अग्रवाल, विष्णु सोनू, अनिल कुमार डेडिया ,सचिन शर्मा, संजय वर्मा, योगेश कुमार, विनीत टांक, आर्यन सहित सैकड़ो की संख्या में स्काउट्स , कब बुलबुल, रोवर्स रेंजर्स उपस्थित रहे।
🌹🙏 महेश कालावत, सी. ओ. स्काउट झुंझुनूं
फाग उत्सव

More News

विहार को नशा मुक्ति, बाल-विवाह एवं दहेज उन्मूलन तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से जनजागरूकता, टीम को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना*
महावीर जयंती पर 2625 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य, 108 स्थानों पर होगा विशाल सेवा अभियान
राजनेताओं ने अपनी विरासत को दमखम देने में ताकत लगाई आम कार्यकर्ता को किया नजरंदाज।
होली और खाटूश्याम जी मेले के दौरान रेलवे द्वारा विशेष चैकिंग अभियान*
फाग महोत्सव कल 20 फरवरी 2026 को
पशुपालन विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित —विभाग में भ्रष्टाचार कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा लेकिन मुख्य मंत्री राहत में अन्याय -
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube