ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में देश का 77वां गणतंत्र दिवस मनाया

By Goapl Gupta · 26 Jan 2026 · 33 views
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में देश का 77वां गणतंत्र दिवस मनाया

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, उदयपुर में देश का 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा द्वारा राष्ट्रध्वज के ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की चारों एनसीसी टुकड़ियों के साथ स्काउट्स एवं गाइड्स के कैडेट्स ने अनुशासित पंक्तियों में खड़े होकर तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में भाषण, समूह गीत, कविता पाठ और बैंड प्रस्तुति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। कविता पाठ के दौरान छात्रा हुनर भाटिया ने शहीद सैनिक की माँ के संयम, पीड़ा और गौरव को शब्दों में पिरोते हुए सजीव चित्र प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया।

मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने संबोधन में विद्यार्थियों से संविधान के मूल्यों, अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन में आत्मसात् करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का भावपूर्ण समापन हुआ। गणतंत्र दिवस समारोह ने विद्यार्थियों में देशभक्ति और संविधान के प्रति सम्मान की भावना को और सुदृढ़ किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube