ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

तोदी महाविद्यालय की एक रेंजर का जिला स्तर पर किया गया सम्मान।*

By Goapl Gupta · 26 Jan 2026 · 9 views
*तोदी महाविद्यालय की एक रेंजर का जिला स्तर पर किया गया सम्मान।*

लक्ष्मणगढ़ 26 जनवरी।स्थानीय श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन. एस. नाथावत व रोवर लीडर डॉ. जितेंद्र कांटिया ने बताया कि गत दिनों आयोजित राष्ट्रीय जंबूरी में महाविद्यालय से तीन रेंजर्स का चयन हुआ था जो महाविद्यालय परिवार एवं सम्पूर्ण लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि संपूर्ण जिले से चयनित रेंजर्स में से तीन रेंजर्स तोदी महाविद्यालय की थी।जिनमें से एक रेंजर मोनिका जांगिड़ पुत्री परमेश्वरलाल जांगिड़ को आज 26 जनवरी को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य डॉ. एन. एस. नाथावत ने बताया कि यह सम्मान उन छात्रों के लिए एक प्रेरणा है जो स्काउट के बारे में नहीं जानते है।
फाग उत्सव

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube