ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस*

By Goapl Gupta · 26 Jan 2026 · 30 views
*राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस*
कोटखावदा, 26 जनवरी 2026:
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में आज गणतंत्र दिवस का पावन पर्व बड़े ही उत्साह और देशभक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. शिप्रा वर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। तिरंगा फहराने के पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।
समारोह के दौरान सामूहिक रूप से उत्साह के साथ 'वंदे मातरम' का गायन किया, जिससे संपूर्ण परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।
इस विशेष अवसर पर डॉ. अपूर्व नागर ने अपने विचार साझा करते हुए 'गणतंत्र' शब्द की सारगर्भित व्याख्या की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि, "गणतंत्र का वास्तविक अर्थ केवल एक शासन व्यवस्था नहीं, बल्कि वह व्यवस्था है जहाँ 'गण' यानी जनता ही सर्वोपरि है। यह तंत्र हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है, जहाँ राष्ट्र का प्रमुख वंशानुगत न होकर जनता द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से चुना जाता है। अपने विचार प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस प्रकार भारत की लोकतांत्रिक शक्ति और संवैधानिक मूल्यों पर प्रकाश डाला।
प्राचार्या डॉ. शिप्रा वर्मा ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए अनुशासन और कठिन परिश्रम का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या द्वारा सभी बच्चों को मिठाई वितरित की गई।
फाग उत्सव

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube