ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय सादडी जिला पाली मे 77 वां गणतंत्र दिवस बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

By Goapl Gupta · 26 Jan 2026 · 42 views
राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय सादडी जिला पाली मे 77 वां गणतंत्र दिवस बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान् मीठ्ठालाल जी,विद्यालय के भामाशाह श्रीभगवान ला जी प्रजापत ,मांगीलालजी मेघवाल, ने झण्डा फहराकर के सामूहिक राष्ट्रगान किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्राध्यापक श्रीचन्द्र शेखर जोशी ने विद्यालय की छात्र छात्राओं के साथ श्रीगणेश ् श्रीसरस्ती वन्दना एवं वैदिक मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में पधारे सभी अथियों का संस्थाके प्रधानाचार्य श्रीमान् मीठ्ठालाल जी एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा माला व साफा पहना कर के सम्मान किया कार्यक्रम में विद्यालय के बालक बालिकाओं ने देश भक्ति से ओत-प्रोत गीतो ,नृत्य, गायन, संस्कृत गीतिका,हिन्दी,संस्कृत, व अंग्रेजी में भाषण एवं अपनी लौकिक संस्कृति से सभी को आकर्षित किया।प्रधानाचार्य श्री मीठ्ठालाल जी ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसी वर्ष पर पिछले सत्र में राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की प्रवेशिका में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा नेहा प्रजापत को पूर्व प्राध्यापक श्री अशोक जी शर्मा द्वारा घोषित 5100/रूपया का पुरस्कार संस्था के प्रधानाचार्य के हाथों दिया गया एवं साफा मालाकर व मेडल पहना कर सम्मानित किया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में चार चान्द लगाने में विद्यालय की प्राध्यापिका सुश्रीसुमन सोनी व वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती निर्मला शर्मा का विशेष सहयोग रहा।विद्यालय के कर्मठ परिश्रमी कमलेश जी,ओमप्रकाश जी, महेन्द्र जी सक्रिय रहकर के प्रशंसनीय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले भया बहनों को भामाशाह श्रीनारायण जी रिण्डर द्वारा कॉपी ,पैन,पेन्सिल व अन्य भामाशाहों में भगवान लाल जी प्रजापत, व अन्य भामाशाह बिस्कुट पाकेट,श्रीमान सुगन चन्द जी द्वारा नुक्ती पाकेट व विद्यालय की पूर्व छात्रा द्वारा टोफी पाकेट छात्रों को वितरण किया गया।विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक श्रीकमलेश जी जानी ने भाग लेने वाली बालिकाओं को नगद पुरस्कार देकर उनका होंसला बढाया। विद्यालय मे पढा रही प्यारी् कसुम व पूर्व छात्राओं ने भी भाग लिया। श्रीमान् किशोर जी बोराणा,प्रकाश जी लखारा ने भी विद्यालय को आर्थिक सहयोग दिया। कार्यक्रम संचालन प्राध्यापक श्री चन्द्रशेखर जोशी ने किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube