ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

डब्ल्यूपीएसएफ " ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, गांधीनगर में मनाया गणतंत्र दिवस*

By Goapl Gupta · 26 Jan 2026 · 18 views
" *डब्ल्यूपीएसएफ " ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, गांधीनगर में मनाया गणतंत्र दिवस*
जयपुर । अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त (महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्था) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री राज कन्या, उपाध्यक्ष राजरानी महासचिव डॉ.राकेश वशिष्ठ,सचिव उमा सोनी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. माधुरी शर्मा, ( कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान ) प्रीति रानी प्रदेश संयोजिका के नेतृत्व में कार्यकारी सदस्य विजय कुमार, पूजा बैरवा के सहयोग से आयोजित 77 वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में डॉ माधुरी शर्मा ने अतिथि की भूमिका निभाई एवं मौके पर 90 बालक बालिका,छात्राओं एवं छात्रों को स्कूल शूज़ जो कि समाज सेवी पंकज जैन, फीडिंग हैंड्स, जयपुर द्वारा सप्रेम भेंट कर सहयोग किया । संस्था द्वारा उनका वितरण किया गया। साथ ही खान पान सामग्री वितरित की गई। इस खुशनुमा अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल रेखा वर्मा ने बताया कि, डॉ माधुरी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष " वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन " द्वारा समय समय पर स्कूल की बालक, बालिकाओं को स्टेशनरी, खान पान सामग्री, बैग,भोजन, जूते, कपड़े वितरित कर समाज हितों में सराहनीय कार्य करते हुए अपनी सार्थक उपस्थिति देती हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ माधुरी शर्मा ने राजकीय विद्यालय गांधीनगर की प्रिंसिपल रेखा वर्मा, स्कूल प्रबंधन अध्यापक एवं सहयोगी सदस्यों विजय कुमार, पूजा बैरवा आदि सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं शुभ कामनाएं दी साथ ही " कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान " कार्यक्रम के बारे में अवगत करवाते हुए, " जिस घर जन्मी कन्या, उस घर मां का स्वाभिमान धन्या " सामाजिक जन जागरूकता का संदेश दिया ।
फाग उत्सव

More News

विहार को नशा मुक्ति, बाल-विवाह एवं दहेज उन्मूलन तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से जनजागरूकता, टीम को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना*
महावीर जयंती पर 2625 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य, 108 स्थानों पर होगा विशाल सेवा अभियान
राजनेताओं ने अपनी विरासत को दमखम देने में ताकत लगाई आम कार्यकर्ता को किया नजरंदाज।
होली और खाटूश्याम जी मेले के दौरान रेलवे द्वारा विशेष चैकिंग अभियान*
फाग महोत्सव कल 20 फरवरी 2026 को
पशुपालन विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित —विभाग में भ्रष्टाचार कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा लेकिन मुख्य मंत्री राहत में अन्याय -
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube