ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर में 77वाँ गणतंत्र दिवस गरिमामय रूप से संपन्न*

By Goapl Gupta · 26 Jan 2026 · 71 views
*राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर में 77वाँ गणतंत्र दिवस गरिमामय रूप से संपन्न*
जयपुर। राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रकाश अग्रवाल, प्रबंध निदेशक, इंपीरियल ग्रुप, तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती दिव्या अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् का सामूहिक गायन प्रस्तुत किया गया, जिससे सम्पूर्ण परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।
प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं एवं नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि वंदे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में पिछले कई दिनों से देशभक्ति कार्यक्रमों की एक श्रृंखला संचालित की जा रही है, जिसके अंतर्गत विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इसी कड़ी में महाविद्यालय में कविता लेखन, निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण, रंगोली एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा एवं राष्ट्रप्रेम का सशक्त प्रदर्शन किया। आज गणतंत्र दिवस के मौके पर उपस्थितजनों के द्वारा वंदे मातरम गीत का गायन किया गया।
मुख्य अतिथि श्री प्रकाश जी अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया तथा उन्हें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती दिव्या अग्रवाल ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला तथा छात्राओं की रचनात्मक गतिविधियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम मे उपस्थितजनों ने संविधान के आदर्शों, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। कार्यक्रम में डॉ. सुमन ढाका, डॉ. मधुलिका सिंह उज्जवल, श्रीमती पंकज कुमारी, वीरेंद्र वर्मा, सांवरमल जाट एवं महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही।

More News

कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित
घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube