ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

एमपीयूएटी में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

By Goapl Gupta · 26 Jan 2026 · 47 views
एमपीयूएटी में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में स्थित खेल मैदान पर देश का 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया एवं मुख्य अथिति द्वारा परेड का निरीक्षण एवं एन.सी.सी., एन.एस.एस कैडेट, स्काउड गाइड छात्रों द्वारा परेड की सलामी ली । इसके बाद कुलगुरु महोदय ने गणतंत्र दिवस पर छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि यह दिन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, संविधान के महत्व, राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और छात्रों की जिम्मेदार भूमिका को समझने का अवसर प्रदान करता है। गणतंत्र दिवस 2026 भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों,संविधान की शक्ति और नागरिक अधिकारों का प्रतीक है। कुलगुरु ने अपने संदेश में कहा कि कर्तव्य और अनुशासन को अपना जीवन बनाओं गणतंत्र का मतलब अगर गण सही हो तो तंत्र सही होगा और तंत्र सही है तो गण भी सही होगा। कुलगुरू ने शिक्षा, अनुसंधान व प्रसार के बारे में का कुलगुरू ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय के तीनों स्तंभों पर जोर दिया।
शिक्षा के क्षेत्र में बताया कि राजस्थान कृषि महाविद्यालय की छात्र नंदिनी नागदा गणतंत्र दिवस नई दिल्ली में परेड के लिए और पीयूषा शर्मा प्रधान मंत्री फेलोशिप के लिए चयनित हुई इसके अलावा 3 छात्रों ऐश्वर्या धाकड़, खुशी धाकड एवं मुस्कान हरितवाल को NAAS कन्या फ़ैलोशिप अर्जित की। खाद्य विज्ञान और पोषण विभाग के छात्र्ा अविराज सिंह ने 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप (शॉटगन स्पर्धा) , नई दिल्ली में 5वां स्थान प्राप्त किया और शीर्ष 5 में अविराज राजस्थान से एकमात्र छात्र हैं।
अनुसंधान के क्षेत्र में बताया कि विगत वर्ष विश्वविद्यालय द्वारा विकसित अफीम की किस्म ‘‘चेतक अफीम‘‘ भी राष्ट्रीय स्तर पर अनुमोदन के लिए चिन्हित हुई है। इसी वर्ष हमारे द्वारा वर्ष 2025 में मूंगफली (प्रताप मूंगफली-4), अश्वगन्धा (प्रताप अश्वगन्धा-1), असालिया (प्रताप असालिया-1, एवं ईसबगोल (प्रताप ईसबगोल-1), फसलों की 4 किस्मों को भारतीय गजट में अधिसूचित किया गया।
प्रसार शिक्षा के क्षेत्र में बताया कि वर्ष 2025 में निदेशालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा कृषक एवं कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी एवं समन्वित कृषि प्रणाली आधारित 08 दीर्घावधि एवं 17 लघुअवधि प्रशिक्षण आयोजित किये गये जिसमें कुल 873 प्रतिभागीयों ने भाग लिया। इसके साथ ही 77 संस्थागत प्रशिक्षण, 95 असंस्थागत प्रषिक्षण एवं 150 प्रायोजित प्रशिक्षण भी आयोजित किये गये जिसमें कुल 12212 प्रशिक्षणार्थियांे ने भाग लिया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें देशभक्ति गीत और नृत्य शामिल थे जिसमें छात्रों ने अपनी तैयारी का प्रदर्शन किया था। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरू ने छात्रों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी और उन्हें देश के विकास में योगदान करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय में अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ, प्रतिबद्धता और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिये सम्मानित किया गया जिसमें 2 चयनित प्राध्यापकों, 3 टीम अवार्ड, तीन विशेष अवार्ड, सह शैक्षणिक कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये । कृषि में नवाचार और महत्वपूर्ण योगदान के लिए उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा जिले के 16 प्रगतिशील कृषकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया ।
विश्वविद्यालय की समस्त ईकाइयां (विश्वविद्यालय प्रशासनिक कार्यालय/समस्त महाविद्यालय निदेशालय) के प्रभारी अधिकारियों ने अपनी-अपनी ईकाइयों पर ध्वजारोहण किया। इसमें राजस्थान कृषि महाविद्यालय में डॉ. एस.एस. लखावत, सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय में डॉ. धृति सोलंकी, अनुसंधान निदेशालय में डॉ. अरविंद वर्मा, कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में डॉ. सुनील जोशी, प्रसार शिक्षा निदेशालय में डॉ. आर. एल. सोनी ने अपने कर्मचारियों और संकाय सदस्यों के साथ 77वें गणतंत्र के अवसर पर ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात स्वयं अपने अधीनस्थ अधिकारियों / कर्मचारियों सहित विश्वविद्यालय मुख्यालय पर पहुँचे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, निदेशक, वित्त नियंत्रक, परीक्षा नियंत्रक व अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे। परेड का नेतृत्व अंडर आॅफिसर चंचल चौधरी ने किया व कार्यक्रम का संचालन विशाखा बंसल ने किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम ने छात्रों और शिक्षकों को देशभक्ति की भावना से भर दिया।
समारोह के पश्चात वरिष्ठ अधिकारी परिषद के सदस्यों और अन्य विश्वविद्यालय प्राधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया उसके बाद खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय कुलसचिव अशोक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया एवं वित्त नियंत्रक श्रीमती दर्शना गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस के पुनीत अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई दी।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube