ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

विराट हिन्दू सम्मेलन" को लेकर पानेरियों की मादडी ग्राम सभा की बैठक* *ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित करेंगे - बंशीलाल मेनारिया*

By Goapl Gupta · 26 Jan 2026 · 58 views
*"विराट हिन्दू सम्मेलन" को लेकर पानेरियों की मादडी ग्राम सभा की बैठक*

*ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित करेंगे - बंशीलाल मेनारिया*

उदयपुर । 1 फरवरी को आयोजित "चंद्रशेखर बस्ती" के "विराट हिन्दू सम्मेलन" को लेकर पानेरियों की मादडी ग्राम सभा की बैठक होली चौक पर स्थित ठाकुर जी के मंदिर में अध्यक्ष बंशीलाल मेनारिया की अध्यक्षता, महामंत्री किशन मेनारिया तथा कोषाध्यक्ष कैलाश मेनारिया की उपस्थिति में आयोजित की गई।
संयोजक लोकेश मेनारिया ने हिन्दू सम्मेलन दिवस 1 फरवरी के दिन आयोजित होने वाली प्रभात फेरी, मंगल कलश-शोभायात्रा, धर्मसभा, भव्य महाआरती तथा महाप्रसादी की सम्पूर्ण रुपरेखा ग्रामसभा के पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। ग्रामसभा अध्यक्ष बंशीलाल मेनारिया ने इस सम्मेलन को ऐतिहासिक सम्मेलन के रूप में आयोजित करने की घोषणा की। इस हिन्दू सम्मेलन में चंद्रशेखर बस्ती के अन्तर्गत आने वाली समस्त उप बस्तियाँ पानेरियों की मादडी का बस्ती क्षेत्र भाग, संजय नगर, जे पी नगर, कान नगर, लक्ष्मीनगर, न्यू लक्ष्मीनगर, तिलक नगर (गणपति पार्क कॉम्प्लेक्स सहित) के 1500 से 2000 के लगभग सर्व हिन्दू समाज के लोग एकत्रित होंगे। तपस्वी संत पुष्करदासजी महाराज का प्रवचन होगा। सम्मेलन को लेकर क्षेत्रवासियों में गजब का उत्साह है। कार्यकर्त्ता घर घर जाकर पीले चांवल व पत्रक वितरण कर सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में हिन्दुओं को आने का न्योता दे रहे हैं। बैठक में एडवोकेट डॉ महेन्द्र ओझा, विष्णु गहलोत, सेक्टर 8 विकास समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सनाढ्य, संरक्षक घेवारचंद जैन, सचिव रमेश पोरवाल, आरपी शर्मा, विष्णुकांत मिश्रा, प्रवक्ता विजय सारस्वत कनक जोशी इंदर मेनारिया संजय नगर से महेश मंत्री, आदेश्वर लाल जैन, तिलक मेनारिया रमेश गोड सहित समस्त उप बस्तियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सम्मेलन की समस्त तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube