ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

आबकारी भवन में राष्ट्रीय पर्व मनाया

By Goapl Gupta · 27 Jan 2026 · 29 views
आबकारी भवन में राष्ट्रीय पर्व मनाया


उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह आबकारी भवन में उत्साह, उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत ने आबकारी भवन मुख्यालय परिसर उदयपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। आबकारी निरोधक दल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एवं सलामी दी गई। इस मौके पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
गणतंत्र दिवस समारोह में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत ने ध्वजारोहण के उपरांत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रहित में सभी को अपने राजकीय दायित्व का निर्वहन कर्त्तव्यनिष्ठा व समर्पण भाव से करते हुए राष्ट्र के विकास में सहभागी बनना चाहिए। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर वित्तिय सलाहकार सुनीता विजय, जिला आबकारी अधिकारी आदराम दहिया, उपायुक्त ईपीएफ प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत सहित समस्त अधिकारीगण व कर्मचारी मौजूद रहे।
फाग उत्सव

More News

फाग महोत्सव कल 20 फरवरी 2026 को
पशुपालन विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित —विभाग में भ्रष्टाचार कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा लेकिन मुख्य मंत्री राहत में अन्याय -
होटल एसोसिएशन उदयपुर ने नारायण सेवा संस्थान के निःशुल्क सेवा प्रकल्पों का किया अवलोकन
उदयपुर में जीवन विद्या शिविर, स्वयं को समझने का मिलेगा अवसर 21 फरवरी को श्रमजीवी महाविद्यालय, टाउन हॉल में परिचय वार्ता
लोहार बनी ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन सामाजिक न्याय सेल की महिला जिला अध्यक्ष*
भारत में एक देश एक कानून व्यवस्था लागू करके सामान्य वर्ग की जाति वालों के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त करने बारे अपील* -
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube