ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

लायंस क्लब उदयपुर लेक सिटी ने मनाया गणतंत्र दिवस

By Goapl Gupta · 27 Jan 2026 · 30 views
लायंस क्लब उदयपुर लेक सिटी ने मनाया गणतंत्र दिवस


उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल।
लायंस क्लब उदयपुर लेक सिटी द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष सिद्धार्थ जी चतुर द्वारा ध्वज फहराकर किया गया।
इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य लायन डॉ. बी.एस. बम्ब, के.एल. पुनमिया, डॉ. डी.एस. चौहान, मनप्रीत ढींगरा, दीपक वाही, अशोक जैन, नरेंद्र शर्मा, राजीव मेहता, राहुल जैन, एस.के. भदादा, प्रवीण आंचलिया, अभय बांठिया
, सकीना रंगवाला, रेणु बांठिया, ऋतु ढींगरा एवं निरुपमा पुनमिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
क्लब प्रवक्ता डॉ. मीना बाबेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम को देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों के साथ हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न किया गया, जिससे सभी उपस्थितजनों में राष्ट्रप्रेम की भावना और अधिक प्रबल हुई।
कार्यक्रम के अंत में क्लब के सचिव श्री यतींद्र सिंह बाबेल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube