ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

यूजीसी विनियम 2026 पर पुनर्विचार हो - जोशी ◆प्रधानमंत्री को लिखा पत्र◆

By Goapl Gupta · 27 Jan 2026 · 23 views
यूजीसी विनियम 2026 पर पुनर्विचार हो - जोशी

◆प्रधानमंत्री को लिखा पत्र◆

उदयपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता संवर्द्धन) विनियम यूजीसी एक्ट 2026 पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
जोशी ने पत्र मे लिखा है कि यह एक्ट लागू होने के साथ मीडिया, सोशल मीडिया के साथ समाजों में भी अनिर्णय व अविश्वास के वातावरण का आभास हो रहा है। निश्चित ही यह विनियम सामाजिक समरसता, समान अवसर, भेदभाव रहित वातावरण के उद्धेश्य से लागू करने की मंशा रही होगी, लेकिन इस विनियम के बाद इसका दुरूपयोग होने व फर्जी शिकायतों से निरपराध व्यक्ति के प्रताडित होने की आशंका बढी है। विधि व पदों के दुरूपयोग तथा फर्जी शिकायतों की संख्या से भी पहले ही हम अवगत है, ऐसी स्थिति में इस विनियम के सभी पक्षों पर एक बार पुनर्विचार करने की आवश्यकता अनुभव हो रही है। जोशी ने कहा कि इस विनियम की आड लेकर सामाजिक सौहार्द्र पर आघात करने के वाले लोगों के मंसूबे किसी भी प्रकार पूरे न हो, इस विषय में सतर्कता आवश्यक है।
जोशी ने पत्र की प्रति राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,.केन्द्रीय विधि मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को भी भेजी है।
फाग उत्सव

More News

विहार को नशा मुक्ति, बाल-विवाह एवं दहेज उन्मूलन तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से जनजागरूकता, टीम को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना*
महावीर जयंती पर 2625 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य, 108 स्थानों पर होगा विशाल सेवा अभियान
राजनेताओं ने अपनी विरासत को दमखम देने में ताकत लगाई आम कार्यकर्ता को किया नजरंदाज।
होली और खाटूश्याम जी मेले के दौरान रेलवे द्वारा विशेष चैकिंग अभियान*
फाग महोत्सव कल 20 फरवरी 2026 को
पशुपालन विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित —विभाग में भ्रष्टाचार कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा लेकिन मुख्य मंत्री राहत में अन्याय -
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube