ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सर्व समाज सेवा समिति इंदिरा गाँधी नगर की विद्यालय में शिक्षा उपयोगी सामग्री वितरण--

By Goapl Gupta · 27 Jan 2026 · 37 views
सर्व समाज सेवा समिति इंदिरा गाँधी नगर की विद्यालय में शिक्षा उपयोगी सामग्री वितरण-- कैलाश चंद्र कौशिक जयपुर! रामनगरिया में पहुची टीम और महसूस किया कि शिक्षित बच्चे ही वास्तव में एक सशक्त, समृद्ध और उन्नत 'श्रेष्ठ भारत' का निर्माण कर सकते हैं। बच्चे देश का भविष्य और धरोहर हैं, और उनके शिक्षित व संस्कारवान होने पर ही राष्ट्र की प्रगति निर्भर करती है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, चरित्र निर्माण और सही मार्गदर्शन से वे आत्मनिर्भर भारत की नींव रखते हैं। इसी भावना को आत्मसात करते हुए सर्व समाज सेवा समिति के सदस्यों द्वारा, राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय उच्च प्राथमिक आवासीय विद्यालय रामनगरिया में बच्चों की आवश्यकतानुसार, नोट बुक, पेन, इत्यादि के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर आवासीय छात्रावास में रहने वाले 100, छात्रों को नोट बुक, पेन वितरित किए गए।
सर्व समाज सेवा समिति इंदिरा गांधी नगर से हेमेंद्र जी, राजेश भट्ट जी, राम चन्द्र सैनी जी, राजेंद्र जी, विवेक जी, कुशल जी,नेमी चंद जी संदीप बानूड़ा जी, डा अशोक दुबे उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube