ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भामाशाह के सहयोग से ही गांव का विकास संभव है . सजना त्रिलोक लोच्छिब

By Goapl Gupta · 27 Jan 2026 · 33 views
भामाशाह के सहयोग से ही गांव का विकास संभव है . सजना त्रिलोक लोच्छिब

सींगोद खुर्द स्कूल में दो कक्षों की छत का लोकार्पण समारोह आयोजित

भामाशाह सम्मान समारोह हुआ आयोजित

चौमू । ग्राम सींगोद खुर्द स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाहों के सहयोग से निर्मित दो कक्षों की छत का लोकार्पण एवं भामाशाह सम्मान समारोह मंगलवार को आयोजित हुआ । लगभग 3.26 लाख की लागत से बने इन कक्षों से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेगी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रशासक सजना त्रिलोक लोच्छिब थे समारोह में अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य सज्जन सिंह ने की। मुख्य अतिथि सजना त्रिलोक लोच्छिब ने कहा कि भामाशाहों के सहयोग से ही गांवों का समग्र विकास संभव है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सज्जन सिंह ने जनसहयोग को विद्यालय विकास की रीढ़ बताया।
समारोह में भामाशाह पूर्व सरपंच त्रिलोक लोच्छिब, सरदार सिंह जाखड़, नेमीचंद गुप्ता, जगदीश घोंसल्या, डॉ. मदनलाल बराला, जगनाथ रेगर, रूड़मल सैनी, मोहन ढबास, रोहिताश जाखड़, भगवान सहाय सैनी, बोदूराम बुनकर, सागरमल सिमदवाल, चोथमल कनिवाल, दयालराम रैगर, हरिनारायण दूत, रामसिंह शेखावत, नाहरमल मीणा, कन्हैयालाल वर्मा कमलकिशोर ढाका को साफा एवं माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया कार्यक्रम के दौरान भामाशाहों को प्रेरित करने में योगदान देने वाले पूर्व उपसरपंच गोपाल यादव एवं शिक्षक ओमप्रकाश सैनी की सराहना की गई। अतिथियों ने फीता काटकर कक्षों की छत निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।


---

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube