ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अधिवक्ता कल्याण अधि. संशोधन को कोर्ट में चुनौती

By Goapl Gupta · 27 Jan 2026 · 46 views
अधिवक्ता कल्याण अधि. संशोधन को कोर्ट में चुनौती

जयपुर हाई कोर्ट खंडपीठ ने राजस्थान अधिवक्ता कल्याण अधिनियम संशोधन को चुनौती देने के मामले में राज्य के विधि सचिव व बीसीआर सचिव से जवाब देने के लिए कहा है। एक्टिंग सीजे एसपी शर्मा व जस्टिस संगीता शर्मा की खंडपीठ ने यह निर्देश अधिवक्ता सतीश कुमार खांडल की याचिका पर दिया। इसमें कहा कि अधिनियम में संशोधन से पहले वेलफेयर फंड का टिकट 25 रुपए था और अधिवक्ताओं को 40 साल की वकालत पूरी करने पर 5,30,000 रुपए देने का प्रावधान था, लेकिन संशोधन के बाद वेलफेयर फंड की राशि चार गुना बढ़ाकर 100 रुपए कर दी। वहीं इसमें हर साल 10 रुपए बढ़ाना भी तय किया, लेकिन 40 साल की वकालत पूरी करने पर केवल 8.17 लाख रुपए की राशि का ही अधिकारी माना।

"सदस्य पद हेतु" बार कौंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव, 2026

वकील

एडवोकेट (र/108/99) सतीश खाण्डल (पूर्व महासचिव, राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर)

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube