आचार्य जोशी स्मृति ओपन शेखावाटी शतरंज प्रतियोगिता में खेतड़ी के सत्य प्रकाश बने चैंपियन*
By Goapl Gupta ·
27 Jan 2026 ·
16 views
*आचार्य जोशी स्मृति ओपन शेखावाटी शतरंज प्रतियोगिता में खेतड़ी के सत्य प्रकाश बने चैंपियन*
लक्ष्मणगढ़ 25 जनवरी । आचार्य नटवरलाल जोशी स्मृति शतरंज प्रतियोगिता में खेतड़ी के सत्य प्रकाश चैंपियन बने ।एकदिवसीय प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में सीकर से एक्स ई एन संजीव पारीक मुख्य अतिथि थे । विधानसभा में वित्तीय सलाहकार अपूर्व जोशी लोक सेवा ट्रस्ट के संरक्षक सुभाष जोशी शेखावाटी सन्मार्ग के संपादक एवं आयोजक शशिकांत जोशी लक्ष्मणगढ़ शतरंज एसोसिएशन के पवन गोयनका स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य अशोक पारीक ने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया ।मुख्य अतिथि संजीव पारीक ने आचार्य जोशी द्वारा नगर में की गई गतिविधियों के बारे में बताया मुख्य वक्ता रणवीर गढ़वाल ने आचार्य जोशी के बारे में अपने संस्मरण सुनाए ।अपूर्व जोशी द्वारा शतरंज के प्रत्येक मोहरो का महत्व बताया उन्होंने बताया व्यक्तिअपने प्रयास से ऊंचाइयों को छू सकता है ।उसी तरह जिस तरह शतरंज में प्यादे से वजीर; बन जाता है समापन समारोह में रघुनाथ जी के बड़े मंदिर के महंत अशोक दास ने शतरंज को बुद्धि विकास में सहायक बताते हुए इसका महत्व बताया। आचार्य जोशी को स्मरण करते हुए उन्हें अपना मार्गदर्शक बताया अर्जुन अवार्डी सुरेश मिश्र द्वारा खेल की विशेषता बताते हुए बताया कि शतरंज को किसी भी उम्र के व्यक्ति खेल सकते हैं स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक पारीक ने अपने उद्बोधन में इस तरह के कार्यक्रमों में अपने सहयोग का वादा किया लक्ष्मणगढ़ सीबीई ईईओ विद्याधर शर्मा ने इस तरह की प्रतियोगिताओं को विद्यार्थी के मानसिक विकास के लिए आवश्यक बताया चार्टर्ड अकाउंटेंट जिला सीकर संगठन के अध्यक्ष नीरज शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को अपनी शुभकामनाएं दी आए हुए सभी अतिथियों को शाल दुपट्टा फोल्डर देकर सम्मानित किया गया ।आए हुए अतिथियों का स्वागत लक्ष्मणगढ़ शतरंज एसोसिएशन के सचिव पवन गोयनका आयोजन के समन्वयक अमित शर्मा ने किया प्रतियोगिता के ऑर्बिट्रेटर श्रीमाधोपुर के दीपक राव थे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मंडावा के शतरंज खिलाड़ी ज्ञान प्रकाश गोयंका बबई के शतरंज खिलाड़ी मनोज इंदौरिया एवं लक्ष्मणगढ़ शतरंज एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राधेश्याम जांगिड़ ने भी अपना योगदान दिया।आयोजन के समन्वयक अमित शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान से दशम स्थान तक पलसाना के उम्मेद सिंह लक्ष्मणगढ़ के चिराग सुरेका मंडावा के कैलास सैनी लक्ष्मणगढ़ के सुधांशु
श्रीमाधोपुर के त्रिलोक शर्मा मनीष मिश्रा मंडावा के गोपाल सिंह व अजय मीणा रहे वरिष्ठ खिलाड़ियों में प्रथम स्थान फतेहपुर के राम निरंजन शर्मा व द्वितीय स्थान पर नीमकाथाना के रामावतार वशिष्ठ रहे। बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर सुजानगढ़ के तरिश जाखड़ द्वितीय स्थान पर श्रीमाधोपुर के पर्व शर्मा तृतीय स्थान पर लक्ष्मणगढ़ के विवेक सुरेका रहे । बालिका वर्ग में लक्ष्या शर्मा मंडावा प्रथम द्वितीय स्थान पर लक्ष्मणगढ़ की राजराजेश्वरी जोशी तृतीय स्थान पर श्रीमाधोपुर की अक्षिता शर्मा रही। विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो दुपट्टा वह नगद पुरस्कार दिए गए प्रतियोगिता के सभी खिलाड़ियों को फोटो फ्रेम में प्रमाण पत्र डायरी पेन व अन्य उपहार दिए गए कार्यक्रम में सभी खिलाड़ियों व आगंतुकों के लिए प्रसाद व्यवस्था भी थी कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक गणनाथ मिश्र पूर्व अधीक्षण अभियंता छगनलाल पारीक विजय जोशी बुद्धि प्रकाश व्यास मनोज सुरोलिया डॉक्टर रमेश प्रजापत व्याख्याता अशोक कुमार शर्मा पंडित महेश शर्मा समाजसेवी सहायक अभियन्ता विद्युत विभाग के मुकेश टेलर रमाकांत मिश्र एएओ बनवारी लाल पारीक विष्णु मारोठवाला विनोद पारीक,ढोलास,बसंत तुनवाल, सुरेश टेलर, गिरधारीलाल शर्मा विकाश तूनवाल प्रवीण शर्मा नरेश, रवि कुमावत, राकेश सैनी आदि भी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आशीष जोशी ने किया ।