ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस मनाया गया

By Goapl Gupta · 27 Jan 2026 · 77 views
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस मनाया गया

जिले भर में स्काउट गाइड सदस्यों द्वारा गणतंत्र दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर पर मनाया गया जिसमें ध्वजारोहण
बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट एवं जिला सचिव ने किया। इस अवसर पर देवीलाल जाट सचिव, लखन बावरिया, महेन्द्र कुमार रोवर, अशोक कुमार सैनी सहित अनेक स्काउट गाइड उपस्थित रहे। इस अवसर पर रगोंली बनाई, तिरंगा रैली निकाली,विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।इसके साथ ही स्काउट गाइड सदस्यों ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मार्च पास्ट में भाग लिया। जिला सीकर क्षेत्र में विभिन्न स्थानीय संघ मुख्यालय एवं स्काउट गाइड ग्रुपों के द्वारा ध्वजारोहण, मार्च पास्ट, साहसिक प्रदर्शन, संस्कृतिक कार्यक्रम, शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन, आपदा प्रबंधन कार्य, पिरामिड बनाना, तिरंगा रैली, प्रभात फेरी, देश भक्ति गीत सहित अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्काउट प्रभारी गाइड प्रभारी स्काउट गाइड कब बुलबुल रोवर रेंजर उपस्थित रहे।

More News

कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित
घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube