ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

मीरा कन्या महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस*

By Goapl Gupta · 27 Jan 2026 · 28 views
*मीरा कन्या महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस*

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय उदयपुर में हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया l प्राचार्य प्रोफेसर दीपक माहेश्वरी द्वारा इस अवसर पर ध्वजारोहण किया गया l प्राचार्य ने संकाय सदस्यों एवं छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि हम आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं l वर्तमान पीढ़ी को निजी हित को परे रख कर राष्ट्रीय हित क़ो सर्वोपरि स्थान देना चाहिए l साथ ही समानता, बंधुत्व जैसे भावों को जड़ से मजबूत करना होगा l इस अवसर पर संकाय सदस्यों एवं छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईl कार्यक्रम की शुरुआत सुश्री कृष्णा दातिया के गीत "ऐ मेरे प्यारे वतन" से हुई l
इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. चंद्रशेखर शर्मा ने छात्राओं क़ो सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र हित सर्वोपरि है एवं साथ ही गणतंत्र दिवस शब्द का परिचय एवं गणतंत्र दिवस की अवधारणा को समझाया l उन्होने नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों की भी चर्चा की l इस अवसर पर सुश्री अवनि सोनी ने "ऐ मेरे वतन आबाद रहे तू" गीत पर एकल नृत्य प्रस्तुत किया l प्रो. शिवे शर्मा ने " भारतीय संस्कृति पर गर्व " पर स्वरचित कविता प्रस्तुत की l कृष्णा दतिया एवं समूह ने सुन्दर देश भक्ति गीत "ये जमीं ये आसमा हमारा" की प्रस्तुति दी l
राष्ट्र भक्ति की इस श्रृंखला मे संकाय सदस्य डॉ स्नेहा बाबेल ने कविता पाठ किया l तत्पश्चात कार्यक्रम में सुश्री जया जांगिड़ ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति पेश की l छात्रा सान्या कुमारी, यामा कुंवर भाटी एवं अन्य छात्रा समूह ने "सन्देशे आते हैं" गीत पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया l कार्यक्रम का संचालन डॉ वैशाली देवपुरा एवं डॉ ज्योति गौतम ने किया l शोधर्थी अजय राठौड़ एवं विष्णु ने हारमोनियम एवं तबले पर संगत की l इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल की मनमोहनी साज सज्जा प्रो दीपक सालवी द्वारा की गयी l समस्त गतिविधियों का समन्वय सांस्कृतिक समिति प्रभारी प्रो नूतन कवितकर द्वारा किया गया l

More News

कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित
घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube