ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

गणतंत्र दिवस पर गांधी ग्राउंड में खेल भावना का उत्सव जिला प्रशासन व पत्रकारों की टीम के बीच वॉलीबॉल मैत्री मैच

By Goapl Gupta · 27 Jan 2026 · 27 views
गणतंत्र दिवस पर गांधी ग्राउंड में खेल भावना का उत्सव
जिला प्रशासन व पत्रकारों की टीम के बीच वॉलीबॉल मैत्री मैच

गणतंत्र दिवस पर गांधी ग्राउंड में खेल भावना का उत्सव
जिला प्रशासन व पत्रकारों की टीम के बीच वॉलीबॉल मैत्री मैच


उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को गांधी ग्राउंड में जिला प्रशासन एवं मीडिया कर्मियों के मध्य मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। मुकाबले का उद्देश्य आपसी सद्भाव, खेल भावना और स्वस्थ संवाद को बढ़ावा देना रहा।

जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने बताया कि जिला प्रशासन की टीम कप्तान जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में मैदान में उतरी। वहीं मीडिया टीम का नेतृत्व लेकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने किया। प्रशासन की टीम में हितेष त्रिवेदी, महेश पालीवाल, विक्रमसिंह, हेमराज सोनवाल, किशन गायरी, विपिन जिनगर व मनोज शामिल रहे। वहीं मीडिया टीम में अविनाश जगनावत, अजय आचार्य, संजय, रवि शर्मा, चंदनसिंह, भगवान प्रजापत, फलकसिंह व हिमांशु परिहार ने सहभागिता निभाई। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें शानदार रैलियों और दमदार स्मैश ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अंततः कड़े संघर्ष के बाद जिला प्रशासन की टीम विजेता रही। मैच के समापन पर गिर्वा तहसीलदार श्याम सिंह एवं बड़गांव तहसीलदार हितेश सुखवाल ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए। मैच के दौरान रेफरी की भूमिका विवेक यादव एवं मनोज ने निभाई, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी मयंक नकवाल ने संभाली। इस दौरान उप निदेशक जनसंपर्क गौरीकान्त शर्मा भी उपस्थित रहे।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube