ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

लेकसिटी प्रेस क्लब सांस्कृतिक संध्याः लेखनी के प्रबुद्ध, डिजिटल, नवोदित पत्रकारों सहित दस पत्रकारों का सम्मान*

By Goapl Gupta · 27 Jan 2026 · 50 views
*लेकसिटी प्रेस क्लब सांस्कृतिक संध्याः लेखनी के प्रबुद्ध, डिजिटल, नवोदित पत्रकारों सहित दस पत्रकारों का सम्मान*

*क्लब से जुड़े पत्रकारों के परिवारों ने की शिरकत, बच्चों ने दी प्रस्तुतियां*

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। उदयपुर में गणतंत्र दिवस पर लेकसिटी प्रेस क्लब की ओर से पत्रकार परिवारों के लिए आयोजित सांस्कृतिक संध्या व सम्मान समारोह शुभ मंगल रिसोर्ट में लेखनी के प्रबुद्ध, डिजिटल व नवोदित पत्रकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी थे। सम्मानित अतिथियों व विभूतियों के रूप में समारोह में राजस्थान विद्यापीठ कुलपति प्रो. कर्नल एस.एस. सारंगदेवोत, उदयपुर विधायक ताराचंद जैन, जीबीएच अमेरिकन चैयरमेन डॉ. कीर्ति कुमार जैन, अतुल चण्डालिया, जिनेन्द्र शास्त्री, हिम्मत सिंह झाला, गिरिश भारती, पंकज शर्मा, रश्मी बोहरा, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री गोरीकांत शर्मा आदि मौजूद रहे। अतिथियों का लेकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुलदीप सिंह गहलोत व कार्यकारिणी ने उपरणा ओढा व मोमेन्टो प्रदान कर अभिनंदन किया।

लेकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुलदीप सिंह गहलोत ने बताया कि समारोह में लोक कलाकारों रमिला जोगी व माधु सिंह ने भवई नृत्य की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक समारोह में क्लब से जुड़े पत्रकारों ने गीत गाएं व बच्चों ने अलग-अलग देशभक्ति प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन माधुरी शर्मा व अविनाश जग्नावत ने किया।

*सम्मानित होने वाले पत्रकार-*

श्री आनंदीलाल शर्मा एवं श्रीमती प्रमिला देवी शर्मा स्मृति 'वरिष्ठ पत्रकार सम्मान श्री संजय खाब्या, जनार्दन राय नागर विद्यापीठ पत्रकार सम्मान प्रिंट मीडिया श्री राजेश वर्मा, जनार्दन राय नागर विद्यापीठ पत्रकार सम्मान इलेक्ट्रोनिक मीडिया श्री घनश्याम सिंह राव, प्रेरणा संस्थान महिला पत्रकार सम्मान स्व. तरूश्री स्मृति सम्मान श्रीमती भावना व्यास, पं. नंद किशोर शर्मा स्मृति साहित्य लेखन पत्रकार सम्मान श्री भूपेन्द्र चौबीसा, जनार्दन राय नागर विद्यापीठ पत्रकार सम्मान 'डिजिटल मीडिया श्री मुकेश हिंगड़, उदयपुर न्यूज पत्रकार सम्मान श्री कबीर जेठी, न्यूज 91 पत्रकार सम्मान श्री क्लॉड डिसूजा, स्व. चन्द्रेश व्यास स्मृति 'शुद्धम ग्रुप' पत्रकार सम्मान श्री विपिन सोलंकी, स्व. कृष्णमोहन खाब्या 'एबी न्यूज नवोदित पत्रकार सम्मान' नीलम कुमावत को प्रदान किया गया।
फाग उत्सव

More News

फाग महोत्सव कल 20 फरवरी 2026 को
पशुपालन विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित —विभाग में भ्रष्टाचार कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा लेकिन मुख्य मंत्री राहत में अन्याय -
होटल एसोसिएशन उदयपुर ने नारायण सेवा संस्थान के निःशुल्क सेवा प्रकल्पों का किया अवलोकन
उदयपुर में जीवन विद्या शिविर, स्वयं को समझने का मिलेगा अवसर 21 फरवरी को श्रमजीवी महाविद्यालय, टाउन हॉल में परिचय वार्ता
लोहार बनी ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन सामाजिक न्याय सेल की महिला जिला अध्यक्ष*
भारत में एक देश एक कानून व्यवस्था लागू करके सामान्य वर्ग की जाति वालों के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त करने बारे अपील* -
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube