ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जियोसाइन्टिस्ट्स सोसायटी ऑफ राजस्थान उदयपुर के कैलेंडर 2026 का प्रथम विमोचन:

By Goapl Gupta · 27 Jan 2026 · 44 views
*जियोसाइन्टिस्ट्स सोसायटी ऑफ राजस्थान उदयपुर के कैलेंडर 2026 का प्रथम विमोचन:

उदयपुर। जिओ साइंटिस्ट सोसायटी आफ राजस्थान उदयपुर के कैलेंडर का विमोचन मंगलवार को गुलाब बाग रोड स्थित होटल मुकुंद विलास में किया गया।
सचिव डॉक्टर एमके सोमानी ने बताया कि कार्यकारी सदस्यों, पूर्व अध्यक्षों और वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में सोसाइटी ने अपने कैलेंडर का विमोचन किया। यह सोसाइटी के इतिहास में पहली बार हुआ है। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों में ओ एस सिरोया (अध्यक्ष), डॉ एम के सोमानी (सचिव), एस सी अग्रवाल (पूर्व अध्यक्ष), के पी अग्रवाल (वरिष्ठ सदस्य), आर एल जोधावत (संपादक), बी एस यादव (कोषाध्यक्ष), आर एल श्रीमाली, के एल जगेटिया और अरुण मालू शामिल थे। कवर पेज का विषय पिछले कुछ वर्षों में सोसाइटी द्वारा विभिन्न स्कूलों को सौंपे गए चट्टान और खनिज नमूना बॉक्स हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube