RAS अधिकारी SJE परमार सूरज ने विद्यार्थियों को दिया प्रेरणादायी मार्गदर्शन
By Goapl Gupta ·
28 Jan 2026 ·
12 views
RAS अधिकारी SJE परमार सूरज ने विद्यार्थियों को दिया प्रेरणादायी मार्गदर्शन
उदयपुर। अनुष्का विधि महाविद्यालय में RAS अधिकारी SJE परमार सूरज द्वारा विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशनल सेशन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम संस्थापक डॉ एस एस सुराणा सर द्वारा स्वागत किया गया । इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन, निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के दौरान परमार सूरज ने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि सफलता के लिए आत्मविश्वास और कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने सेशन को अत्यंत प्रेरणादायक बताया और भविष्य के प्रति नई ऊर्जा व उत्साह महसूस किया। अंत में संस्थान की ओर से भूपेश परमार द्वारा आभार व्यक्त किया गया।