सेवा को समर्पित लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट* *श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में अनुपम सेवा भावपूर्ण सहभागिता निभा रहा है ट्रस्ट*
By Goapl Gupta ·
28 Jan 2026 ·
9 views
*सेवा को समर्पित लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट*
*श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में अनुपम सेवा भावपूर्ण सहभागिता निभा रहा है ट्रस्ट*
लक्ष्मणगढ़ ।सेवा को समर्पित लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़ की ओर से धार्मिक, सामाजिक सरोकार में अनुपम भूमिका निभाई जाती है ऐसी ही अपनी अहम व महत्वपूर्ण भूमिका यहां आयोजित हो रही श्रीमद्भागवत कथा में भी अपना दायित्व बखूबी निभाया जा रहा है।
लक्ष्मणगढ़ के शंकर लाल बडिया परिवार की ओर से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में इन दिनों पूरा नगर भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म के रंग में रंगा हुआ है। इस दिव्य आयोजन में बाल कथा वाचक मां सरस्वती स्वरूपा श्री कृष्णा किशोरी जी के मुखारबिंद से निकल रही अमृतमयी भागवत कथा श्रोताओं के हृदय को छू रही है और पूरे वातावरण को कृष्णमय बना रही है।इस पुण्य अवसर पर लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़ द्वारा कथा स्थल पर आध्यात्मिक चेतना अभियान के अंतर्गत निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। ट्रस्ट को कथा आयोजन में प्रसाद वितरण सहित अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिन्हें ट्रस्ट के संरक्षक, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा, श्रद्धा और सेवा भाव से निभा रहे हैं। श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरण करते हुए ट्रस्ट की टीम यह संदेश दे रही है कि सेवा ही सच्ची साधना है।भागवत कथा के दौरान व्यासपीठ पर विराजमान कृष्णा किशोरी जी के पावन आशीर्वाद से ट्रस्ट परिवार स्वयं को धन्य अनुभव कर रहा है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों का मानना है कि कथा श्रवण के साथ-साथ सेवा का सौभाग्य मिलना सभी के लिए अत्यंत दुर्लभ और पुण्यदायी क्षण बन गया है। सभी सेवक इस अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण में अपने जीवन को कृतार्थ मान रहे हैं। इस दिव्य सेवा कार्य में ट्रस्ट के संरक्षक रामनिवास शर्मा, प्रकाश पासोरिया, सुभाष जोशी, दीनदयाल जोशी, गिरधारीलाल जाजोदिया,ट्रस्ट प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा,दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत,रामपाल कुमावत, पवन कस्वां, सुनील कुमार माली सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।इस पुण्य अवसर पर शंकर लाल बडिया, मुकेश बडिया एवं चेतन बडिया का ट्रस्ट परिवार हृदय से आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने इस दिव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में सेवा करने का सौभाग्य प्रदान किया।