ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

स्काउट गाइड में रोवर रेंजर जंबूरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दल का गणतंत्र दिवस पर सम्मान

By Goapl Gupta · 28 Jan 2026 · 106 views
स्काउट गाइड में रोवर रेंजर जंबूरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दल का गणतंत्र दिवस पर सम्मान

भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वाधान में 19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी लखनऊ एवं प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी बालोद छत्तीसगढ़ में सीकर जिले से भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने व राजस्थान प्रांत को दोनों जंबूरियों में प्रथम स्थान दिलाने वाले दल का गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में
माननीय झाबर सिंह खर्रा नगरीय विकास और स्वायत्त शासन (UDH) राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), अमराराम सांसद सीकर, धोद विधायक माननीय गोवर्धन वर्मा, पूर्व विधायक रतन लाल जलधारी, जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, सीकर जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नुनावत,एडीएम रतन लाल जी स्वामी, एडीएम प्रशासन श्रीमती भावना शर्मा, किसान आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्रीमान हरिराम रणवा, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़ के हाथों जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूरे दल की ओर से बसंत कुमार लाटा सीओ को स्काउट, गाइड, देवीलाल जाट, पार्वती देवी, मोहनलाल सुखाड़िया ,निर्मला माथुर,पुष्पा भाकर, राजस्थान स्काउट आवास विद्यालय खुड़ी के स्काउट प्रभारी गण,
ग्रामीण महिला पीजी कॉलेज व ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवसिंहपुरा, राजकीय कन्या महाविद्यालय, तोदी महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़,मरुधर ओपन रोवर क्रू जिला मुख्यालय सीकर,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय समर्थपुरा, प्रभारी गण लखन बावरिया महेंद्र कुमार,गिरिजा, मोनिका उषा, सोनिया , बबलेश, सहित स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने यह सम्मान प्राप्त किया।
सीकर जिले के रोड रेंजर ने स्काउट गाइड ने दोनों जंबूरी में राजस्थान प्रांत को प्रथम स्थान दिलाने में अपना महत्वपूर्ण रोल अदा किया और राज्य प्रदर्शनी,शिविर कला, सिग्नेलिंग स्काउट गाइड, मार्च पास्ट कलर पार्टी, कैंप फायर, फूड प्लाजा, एथेनिक शो, स्कीलोरामा, झांकी, राजस्थान दिवस, बिना बर्तन के भोजन बनाना, साहित्य अनेक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजस्थान को प्रथम स्थान दिलाया। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह शेखावत मुख्य जिला आयुक्त एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सीकर मुकेश कुमार जेमन जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा सीकर मामराज शर्मा स्काउट गाइड जिला कोषाध्यक्ष सीकर ने सभी स्काउट गाइड को सम्मान प्राप्त करने पर बधाई दी।
फाग उत्सव

More News

विहार को नशा मुक्ति, बाल-विवाह एवं दहेज उन्मूलन तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से जनजागरूकता, टीम को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना*
महावीर जयंती पर 2625 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य, 108 स्थानों पर होगा विशाल सेवा अभियान
राजनेताओं ने अपनी विरासत को दमखम देने में ताकत लगाई आम कार्यकर्ता को किया नजरंदाज।
होली और खाटूश्याम जी मेले के दौरान रेलवे द्वारा विशेष चैकिंग अभियान*
फाग महोत्सव कल 20 फरवरी 2026 को
पशुपालन विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित —विभाग में भ्रष्टाचार कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा लेकिन मुख्य मंत्री राहत में अन्याय -
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube