उदयपुर शहर महिला कांग्रेस कमेटी का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
By Goapl Gupta ·
28 Jan 2026 ·
13 views
उदयपुर शहर महिला कांग्रेस कमेटी का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
300 से अधिक महिलाओं ने की भागीदारी
मुख्य अतिथि के रूप में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह भी पधारी
उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। उदयपुर महिला कांग्रेस (शहर) की नव-नियुक्त कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह अशोका ग्रीन, 100 फीट रोड, शोभागपुरा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में 300 से अधिक महिलाओं की सशक्त और उत्साहपूर्ण सहभागिता रही, जिसने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण, संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर पर सक्रियता की आवश्यकता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि संगठित महिला शक्ति ही समाज और राजनीति में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।
उदयपुर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिका भानुप्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मंजू चौहान (प्रदेश संगठन महासचिव, राजस्थान महिला कांग्रेस), कीर्ति कछारा (उदयपुर शहर महिला कांग्रेस पर्यवेक्षक), हितांशी शर्मा (प्रदेश महासचिव), फतेह सिंह राठौड़ (जिलाध्यक्ष, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी), पूर्व विधायक त्रिलोक पुरबिया जी एवं सांसद प्रत्याशी ताराचंद मीणा जी उपस्थित रहे।
यह अतिथि रहे उपस्थित
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में भगवती डांगी (जिलाध्यक्ष, उदयपुर ग्रामीण महिला कांग्रेस), दिव्यानी कटारा (प्रदेश सचिव, उदयपुर महिला कांग्रेस शहर) सहित गोपाल शर्मा, दिनेश श्रीमाली, पंकज शर्मा, के.के. शर्मा, नजमा मेवाफरोश, चंदा सुहालका, यशोदा वर्मा, अरुण टाक, अजय सिंह, गोपाल नागर, प्रतीक नागर, गौरव प्रताप सिंह, दीपक व्यास, सुधीर जोशी, राजेश चुग, दीपेश हेमनानी, दीपक सुखाड़िया, मधु सालवी, बैतूल हबीब, ऊषा गुप्ता, माया सुराना, कल्याण सिंह राव एवं हिदायत अली सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी हुआ आयोजन
समारोह के दौरान विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्वास्थ्य लाभ लिया। इसके साथ ही सभी उपस्थित महिलाओं को उपहार वितरित किए गए, नववर्ष कैलेंडर का विमोचन किया गया तथा नव-नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
कार्यक्रम में 31 पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ
जिलाध्यक्ष तारिका भानुप्रताप सिंह ने बताया कि उदयपुर शहर महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी में कुल 31 महिलाओं को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी दी गई। संगठन महासचिव के पद पर कौसर परवीन को नियुक्त किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व हीना खान को सौंपा गया। ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में नेहा कुमावत एवं महिमा चुग को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर रेखा डांगी, शहनाज अयूब, मोनिका गुर्जर एवं यासमीन खान को जिम्मेदारी दी गई। महासचिव के रूप में पलकांश राव, नीतू शर्मा, दीपिका चौधरी एवं कंचन कंवर को नियुक्त किया गया।
सचिव पद पर मीणा छतलानी, प्रिया तलरेजा, हर्षिता प्रजापत, कशिश डोडजा, रुखसाना साबुनवाला, शालिनी भटनागर, ज्योति खत्री, कविता सिंह, सोनिया, मुस्कान खान, शाहिदा जयपुरी, रजनी अटवाल, कनिष्का श्रीमाली, रेखा मोसेस एवं रीमा विलियमसन को मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष तारिका भानुप्रताप सिंह ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन महिला शक्ति, एकता और संगठन की मजबूती का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने विश्वास जताया कि महिला कांग्रेस आने वाले समय में सामाजिक एवं संगठनात्मक स्तर पर और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष हीना खान के नेतृत्व में नेहा कुमावत एवं नीतू शर्मा द्वारा किया गया।