ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

4 दिवसीय सहायक प्रांतपाल एवं जोन लीडर फोरम लर्निंग सेमिनार-संस्कार‑ए‑विरासत सम्पन्न

By Goapl Gupta · 28 Jan 2026 · 18 views
4 दिवसीय सहायक प्रांतपाल एवं जोन लीडर फोरम लर्निंग सेमिनार-संस्कार‑ए‑विरासत सम्पन्न

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। रोटरी प्रांत 3080 की ओर से लाभगढ़ पैलेस में 4 दिवसीय सहायक प्रांतपाल एवं जोन लीडर फोरम लर्निंग सेमिनार संस्कार -ए-विरासत का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निवृत्ति कुमारी मेवाड़ थी। जिन्होंने रोटरी की सेवा परियोजनाओं की सराहना करते हुए उनके निरंतर प्रभाव के लिए शुभकामनाएँ दीं।
प्रसिद्ध लाइफ कोच ऋतु सिंघल ने विंग्स ऑफ चेंज-विमेन लीडरशिप इन रोटरी” विषय पर प्रेरणादायी मुख्य वक्तव्य प्रतिभागियों के लिए सशक्तिकरण और परिवर्तन का संदेश दिया।
सेमिनार में डीजीई डॉ. रीता कालरा ने आरआई प्रेसिडेंट ओलायिंका का रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने जोशीले आह्वान में टीम को “अनस्टॉपेबल” बनने और आने वाले वर्ष में बेहतर से भी बेहतर बनने की प्रेरणा दी।
दो दिवसीय लर्निंग प्रोग्राम-इस सेमिनार के दौरान दो दिवसीय गहन लर्निंग प्रोग्राम आयोजित हुआ। जिसमें मेम्बरशीप डवलपमेन्ट,रेाटरी फाउण्डेशन एण्ड ग्रान्ट्स,पब्लिक ईमेज, इनोवेशसन इन लीडरशीप पर विश्ेाष सत्र आयोजित किये गये।
टेक्निकल सेशन में आरआईडीआई गुरजीत सेखों और अमनदीप मुख्य अतिथि रहे।उनके मार्गदर्शन ने प्रतिभागियों को तकनीकी दृष्टिकोण से नई दिशा और प्रेरणा प्रदान की। सेमिनार का एक विशेष आकर्षण रहा “मीना बाजार” रहा, जहाँ महिला उद्यमियों ने राजस्थान की पारंपरिक कला और संस्कृति को जीवंत किया। यहाँ आकर्षक वस्त्र, आभूषण और हस्तशिल्प प्रदर्शित किए गए। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने किया, जिससे महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उद्यमिता को नई पहचान मिली।
फाग उत्सव

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube