ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

गवरी चौक पर सपरिवार भाग लेकर भव्य बनाएंगे हिंदू सम्मेलन

By Goapl Gupta · 28 Jan 2026 · 15 views
गवरी चौक पर सपरिवार भाग लेकर भव्य बनाएंगे हिंदू सम्मेलन

उदयपुर । पूरे देश में होने हिंदू सम्मेलन की कड़ी में हिरण मगरी सेक्टर 11 सेक्टर 13 गोविंद नगर ,रूपा जी की बाड़ी, महावीर विद्यालय,वकील कॉलोनी,महाराणा प्रताप कॉलोनी,शाही कॉम्प्लेक्स, नूतन गैस गोदाम, आलोक स्कूल, सिख कॉलोनी,राम सिंह जी की बाड़ी, अखाड़ा बस्ती,महावीर अपार्टमेंट का हिंदू सम्मेलन 1 फरवरी, माघ पूर्णिमा को गवरी चौक हिरण मगरी सेक्टर 13 में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं। हिंदू जनों में जोश का माहौल है एवं प्रत्येक परिवार सहित आने का संकल्प लेकर सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए सहयोग कर रहे हैं। अनेक कार्यकर्ताओं की टोली इस कार्य में लगी है ।कार्यक्रम में संत प्रवर महाश्रमण श्री जिनेन्द्र मुनि जी महाराज,मेवाड़ महामंडलेश्वर संत हितेश्वरानंद जी महाराज चावंड आश्रम एवं प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी महाराज का उदबोधन होगा । आज महाराणा प्रताप कॉलोनी में घर घर जाकर गृह संपर्क किया गया ।गृह संपर्क में मनोहर सिंह जी महासचिव महाराणा प्रताप कॉलोनी हिम्मत सिंह जी शक्तावत सचिव ,क्षत्रिय विकास संस्थान,अशोक जी गेरा, प्रतिनिधि सिंधी सभा,परमजीत सिंह अध्यक्ष सिख समाज भाग लेकर अपील कर रहे है।

More News

भारत में एक देश एक कानून व्यवस्था लागू करके सामान्य वर्ग की जाति वालों के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त करने बारे अपील* -
नगर निगम की विना परमिशन के हो रहा हे निर्माण दुकान मकान का चोडा रास्ता पर
नगर निगम की विना परमिशन के हो रहा हे अवैध निर्माण
नाहरगढ़ रोड पर नगर निगम की विना परमिशन के निर्माण
प्लास्टिक मुक्त उदयपुर में निगम की एक ओर बड़ी कार्यवाही। 15 क्विंटल 80 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग जब्त। पहली बार आमजन की शिकायत पर हुई कार्रवाई। लगातार होगी आकस्मिक कार्यवाही।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य सरकार का बड़ा फैसला—मासिक पेंशन राशि को 1250 से बढ़ाकर 1300 रुपए किया—बढ़ी हुई राशि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी--
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube