ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

स्टार सोशल ग्रुप द्वारा डा अशोक दुबे को किया गया सम्मानित* -

By Goapl Gupta · 29 Jan 2026 · 40 views
*स्टार सोशल ग्रुप द्वारा डा अशोक दुबे को किया गया सम्मानित* -- कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर! समाज सेवी, मृदु भाषी, सभी को साथ लेकर चलने वाले व्यक्तित्व के धनी डा. अशोक दुबे को 77 वें गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया !
स्टार सोशल ग्रुप द्वारा प्रताप मैरिज गार्डन में गणतंत्र दिवस भव्य रूप से मनाया गया, कार्यक्रम मे सुबह से लेकर सूर्यास्त तक केवल जयपुर ही नहीं अपितु चूरू,गंगानगर, व अजमेर से आये देश भक्तों ने शहीदो को याद किया एवं पर्यावरण संरक्षण , स्वदेशी संकल्प का संदेश दिया.
स्टार सोशल ग्रूप के प्रमुख डा राकेश केदावत द्वारा इस अवसर पर प्रदूषण से फैलती बीमारियों एवं उपचार विषय पर पब्लिक सेमिनार भी आयोजित किया गया, एवं डा.अशोक दुबे को उनके सामाजिक कार्यों, पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए योगदान को देखते हुए दुपट्टा, मोमेंटो, शील्ड, मेडल, एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube