ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

प्रदेश के दुर्गम स्थानों पर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय उपलब्ध संसाधनों एवं उच्च न्यायालय की अनुमति के बाद खुलेंगे

By Goapl Gupta · 29 Jan 2026 · 31 views
प्रदेश के दुर्गम स्थानों पर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय उपलब्ध संसाधनों एवं उच्च न्यायालय की अनुमति के बाद खुलेंगे-- कैलाश चंद्र कौशिक

जयपुर, 29 जनवरी। राजस्थान सरकार के विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश के पहाड़ी और दुर्गम स्थानों पर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खोलने के लिए उपलब्ध संसाधनों एवं उच्च न्यायालय की अनुमति के बाद गंभीरता से प्रयास किये जायेगें।
विधि एवं विधिक कार्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री जब्बर सिंह सांखला द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को त्वरित, सुलभ और निष्पक्ष न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इससे पहले सदस्य के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में विधि एवं विधिक कार्य मंत्री ने बताया कि वर्तमान में बदनोर में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय (मुंसिफ कोर्ट) की स्थापना का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है, क्योंकि बदनोर क्षेत्र के सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय स्तर के सुनवाई योग्य लंबित प्रकरणों की संख्या 812 हैं जो राज्य सरकार द्वारा इस स्तर के न्यायालय की स्थापना हेतु निर्धारित मानदण्ड 1700-2000 प्रकरणों से बहुत कम है।

More News

कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित
घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube