ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

समाजसेवा की मिसाल बने संजय मिश्रा, जन्मदिन पर जुटीं देश-प्रदेश की नामचीन हस्तियाँ

By Goapl Gupta · 30 Jan 2026 · 236 views
समाजसेवा की मिसाल बने संजय मिश्रा, जन्मदिन पर जुटीं देश-प्रदेश की

नामचीन हस्तियाँ
सुभाष तिवारी लखनऊ


पट्टी/मुंबई।





पट्टी विधानसभा क्षेत्र (249) में समाजसेवा के लिए अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति संजय मिश्रा का जन्मदिन मंगलवार को मुंबई में अत्यंत भव्य, आत्मीय और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुँचाने, जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग करने और संकट में खड़े लोगों के लिए सदैव आगे रहने वाले संजय मिश्रा के जन्मदिन पर देश-प्रदेश की कई बड़ी हस्तियाँ उन्हें बधाई देने विशेष रूप से मुंबई पहुँचीं। कार्यक्रम में हर ओर अपनत्व, स्नेह और सम्मान का भाव दिखाई दिया। उपस्थित अतिथियों ने संजय मिश्रा के सामाजिक कार्यों, सरल व्यक्तित्व और सेवा भाव की खुले मन से सराहना की। जन्मदिन का यह अवसर केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश भी बन गया।
इस अवसर पर मनोज तिवारी (माननीय सांसद, उत्तर पूर्वी दिल्ली एवं प्रसिद्ध लोक गायक/अभिनेता) ने संजय मिश्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “संजय मिश्रा समाज के उन लोगों में हैं, जो बिना किसी प्रचार के लगातार सेवा में लगे रहते हैं। बेटियों की शादी से लेकर जरूरतमंदों की मदद तक, उनका योगदान अनुकरणीय है। ऐसे लोग समाज की असली पूँजी होते हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और और अधिक सेवा करने की शक्ति प्रदान करे।”
वहीं आचार्य पवन त्रिपाठी (कोषाध्यक्ष सिद्धि विनायक मंदिर एवं महासचिव भाजपा मुंबई) ने कहा कि संजय मिश्रा का जीवन सेवा, संस्कार और समर्पण का सुंदर उदाहरण है। उद्योगपति होते हुए भी उन्होंने अपनी जड़ों को नहीं छोड़ा और पट्टी क्षेत्र सहित समाज के हर वर्ग के लिए निरंतर कार्य किया। उनका यह भाव युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।”
इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से
मनोज तिवारी (माननीय सांसद, उत्तर पूर्वी दिल्ली एवं प्रसिद्ध लोक गायक/अभिनेता), अभिरामाचार्य जी महाराज, कृपाशंकर सिंह (पूर्व गृहमंत्री, महाराष्ट्र), आचार्य पवन त्रिपाठी (कोषाध्यक्ष सिद्धि विनायक मंदिर एंव महासचिव भाजपा मुम्बई), अखिलेश चौबे (एडवोकेट हाई कोर्ट एवं सचिव भाजपा महाराष्ट्र), आनंद दूबे (प्रवक्ता शिवसेना यूबीटी), कमलाशंकर मिश्रा (पूर्व कमिश्नर कस्टम मुंबई), अशोक कुमार सुमन (डिप्टी कमिश्नर ऑफ कस्टम नावाशिवा), मुकेश पाण्डेय (एडवोकेट हाई कोर्ट), संजय सिंह (प्रवक्ता भाजपा मुंबई), प्रभाकर शुक्ला (अध्यक्ष रामलीला कमेटी घाटकोपर), मनोज दूबे (नगरसेवक मीरा भयंदर), अनिल सावंत (नगरसेवक मीरा भयंदर), अरुण मिश्रा (चांदीपुर धाम), अविनाश त्रिपाठी (न्यूज़ एंकर), अवधेश मिश्रा (भोजपुरी कलाकार), अतुल पाण्डेय (टीवी कलाकार), आनंद पाण्डेय (उद्योगपति), विपुल जिलानी (उद्योगपति), प्रकाश बोरा (उद्योगपति), सतीश कर्मावत (उद्योगपति), मोहम्मद आरिफ भाई (उद्योगपति), राजेश मिश्रा (प्रदेश अध्यक्ष परशुराम सेना महाराष्ट्र), अविनाश पाण्डेय (पत्रकार), आशीष त्रिपाठी (मीडिया सेल प्रभारी, जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी), राजेश पाण्डेय (उपाध्यक्ष परशुराम सेना मुंबई), आशीष दूबे (उद्योगपति), मिथिलेश मिश्रा (अध्यक्ष ब्राह्मण एकता मंच चैरिटी ट्रस्ट), महान हास्य कवि सुरेश मिश्रा, धनंजय मिश्रा, कैलाश मिश्रा, संतोष मिश्रा, राजेश मिश्रा, दीपक सुहाना उर्फ छोटका खेसारी (लोक गायक), दीपक त्रिपाठी (लोक गायक), रजनीश सिंह रिशु (एडवोकेट और इलाहाबाद छात्र नेता), सुरेंद्र पाण्डेय लल्लन पांडे (उद्योगपति), रमेश मिश्रा (भाजपा नेता), राजकुमार मिश्रा (भाजपा नेता), संजय शुक्ला बिरौती (भाजपा नेता), संजय सिंह (उद्योगपति), जितेंद्र सिंह जीतू (उद्योगपति), रोहित पाण्डेय (एडवोकेट), प्रिंस पाण्डेय (फ़िल्म स्टूडियो) सहित बड़ी संख्या में शुभेच्छु, रिश्तेदार और इष्ट-मित्र उपस्थित रहे। अंत में संजय मिश्रा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं आगे भी समाज के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहूँगा।”

More News

कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित
घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube