ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास से संपन्न*

By Goapl Gupta · 30 Jan 2026 · 14 views
*राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास से संपन्न*
जयपुर।
राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर, जयपुर में आज वार्षिकोत्सव समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि* के रूप में *डॉ. ए. के. श्रीवास्तव, क्षेत्रीय निदेशक जयपुर, आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, जयपुर* उपस्थित रहे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी श्री हेमंत काला तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अनीता मीणा, सह आचार्य, राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, अति विशिष्ट अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर विधिवत रूप से किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. ए. के. श्रीवास्तव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। डॉ. सुमन ढाका द्वारा अति विशिष्ट अतिथि श्री हेमंत काला का तथा डॉ. मधुलिका सिंह उज्ज्वल द्वारा विशिष्ट अतिथि डॉ. अनीता मीणा का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।
इसके पश्चात प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी ने महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, सह-शैक्षणिक एवं पाठ्येतर गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में छात्राओं द्वारा आकर्षक एकल नृत्य एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा।
इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न शैक्षणिक और सह शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बी.ए. सेमेस्टर पंचम की छात्रा *नेहा मीणा* को *सर्वश्रेष्ठ छात्रा* के रूप में घोषित किया गया। उन्हें बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी द्वारा प्रदान किया जाता है, जिसे मुख्य अतिथि डॉ. ए. के. श्रीवास्तव ने प्रदान करते हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. ए. के. श्रीवास्तव, अति विशिष्ट अतिथि श्री हेमंत काला एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. अनीता मीणा द्वारा प्रेरणादायी उद्बोधन प्रस्तुत किए गए। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ जीवन मूल्यों, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व से अवगत कराया।
इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री वीरेंद्र वर्मा एवं श्रीमती पंकज कुमारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की बड़ी संख्या में छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भूगोल विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को भूगोल विषय की प्रवक्ता डॉ. शारदा चौधरी द्वारा पुस्तक भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत सफल, प्रेरणादायी एवं स्मरणीय रहा।

More News

कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित
घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube