ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

गणेशनगर में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर महिलाएं घर-घर दे रही पीले चावल, आज वाहन रैली

By Goapl Gupta · 30 Jan 2026 · 37 views
गणेशनगर में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर महिलाएं घर-घर दे रही पीले चावल, आज वाहन रैली

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। शहर के गणेशनगर पहाडा बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर महिलाओं की टोली रोजाना शाम को घर-घर पीले चावल देकर न्यौता दे रही हैं। सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरो पर चल रही हैं। शनिवार को क्षेत्र में विशाल वाहन रैली भी निकाली जाएगी।
समिति के संयोजक डॉ. विष्णु शंकर पालीवाल ने बताया कि शताब्दी वर्ष योजना के अंतर्गत गणेशनगर में 1 फरवरी 2026 को विराट हिंदू सम्मेलन समाज द्वारा आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए बस्ती की प्रत्येक गली को घटशः विभाजित किया गया जिसके माध्यम से प्रतिदिन पीले चावल एवं निमंत्रण पत्रक वितरित किए जा रहे हैं। इसके लिए पुरुषों के साथ महिलाओं की भी टोली शाम से रात तक बस्ती के प्रत्येक घर-घर तक जा रही है। विभिन्न बस्तियों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भी किए जा रहे हैं जिससे लोगों में उत्साह के जाग्रति भी आ रही है। शनिवार शाम को 4 बजे युवाओं की वाहन रैली निकाली जाएगी जो क्षेत्र के सभी मोहल्लों व गलियों में जाएगी। 1 फरवरी को सुबह 10.15 बजे महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात इंद्रप्रस्थ गार्डन में हिन्दू सम्मेलन शुरु होगा। सम्मेलन में माकडादेव आश्रम, झाडोल के संत गुलाबदास जी महाराज व श्रीकुलम आश्रम ढीकली से साध्वी दीदी भुवनेश्वरीजी का मुख्य उद्बोधन होगा।

More News

कर्मों के फल दाता और न्याय के देवता भगवान शनि देव जयंती पर ब्रह्मदेव जागरण मंच का दिव्य शरबत वितरण ब्रह्मदेव जागरण मंच निःस्वार्थ सेवा का संगठन : शिव प्रसाद त्रिपाठी
करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube