ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उदयपुर में 12 से 18 मार्च तक राज्य स्तरीय मुखौटा कार्यशाला जनजातीय कलाकारों को मिलेगा प्रोत्साहन

By Goapl Gupta · 31 Jan 2026 · 29 views
उदयपुर में 12 से 18 मार्च तक राज्य स्तरीय मुखौटा कार्यशाला
जनजातीय कलाकारों को मिलेगा प्रोत्साहन

उदयपुर । जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (टीआरआई), उदयपुर की ओर से 12 से 18 मार्च तक राज्य स्तरीय “मुखौटा कार्यशाला” का आयोजन किया जाएगा।
संस्थान के निदेशक ओ.पी. जैन ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य जनजातीय समुदायों की पारंपरिक कला को प्रोत्साहन देना तथा आमजन को मुखौटा निर्माण की पारंपरिक विधियों से अवगत कराना है। कार्यशाला में चयनित जनजातीय कलाकार भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतिभागी कलाकारों को रंग, ब्रश सहित आवश्यक कला सामग्री संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। कलाकारों द्वारा प्रयोग में लाई जाने वाली विशेष पारंपरिक सामग्री का भुगतान नियमानुसार किया जाएगा।
प्रतिभागियों को टिकट प्रस्तुत करने पर न्यूनतम दूरी के अनुसार थर्ड एसी ट्रेन या स्लीपर बस का किराया दिया जाएगा। अधिकतम दो दिन के लिए 400 रुपये प्रतिदिन दैनिक भत्ता भी देंगे। प्रत्येक कलाकार को 5,600 रुपये मानदेय दिया जाएगा। आवास व भोजन की व्यवस्था संस्थान द्वारा की जाएगी। संबंधित जिलों से पारंपरिक मुखौटा निर्माण में दक्ष जनजातीय कलाकारों के नाम 10 फरवरी तक निर्धारित प्रारूप में भेजने का आग्रह किया है।

More News

करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
गोटन में औद्योगिक आवागमन को मिलेगी नई गति* *गोटन रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हो रहा पुनर्विकास*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube