ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से दिया *सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का संदेश*

By Goapl Gupta · 31 Jan 2026 · 33 views
छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से दिया *सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का संदेश*


उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल।
*द विज़न एकेडमी स्कूल ए यूनिट ऑफ़ आरएमवीं उदयपुर* के विद्यार्थियों द्वारा दिनांक 31 जनवरी शनिवार को फ़तेहसागर पाल पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को लेकर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम संयोजिका डॉ. प्रतिमा सामर एवं मानसी टिक्कू ने बताया कि मोहम्मद रिज़वान द्वारा लिखित एवं निर्देशित इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों द्वारा आमजन को सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों एवं साइन बोर्ड्स की जानकारी दी गई।

नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा लोगों को यह संदेश दिया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें, ज़ेब्रा क्रॉसिंग का पालन करें, ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क संकेतक (साइन बोर्ड्स) को समझें और उनका पालन करें। साथ ही हाईवे पर गाड़ी चलते समय ओवरटेक करने के बारे में और मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन न चलाने, तेज़ रफ्तार से बचने तथा नशे की हालत में ड्राइविंग न करने का संदेश भी दिया जाएगा। छात्रों द्वारा यह भी बताया जाएगा कि सड़क पर चलने वाले पैदल यात्रियों की सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

नुक्कड़ नाटक में खुशी वैष्णव, तनवी शर्मा, तनुश्री चौहान, ख्वाहिश सोलंकी, अक़्सा नियारगर, लविका राठौड़, निखिल जोशी, लोहिताक्ष माली एवं मिहिर पुरोहित ने अपने अभिनय के माध्यम से दर्शकों को जागरूक किया।
नुक्कड़ नाटक के पश्चात विद्यालय के स्काउट–गाइड दल के विद्यार्थियों द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई और नारे लगाए गए तथा दर्शकों से यातायात नियमों के महत्व पर संवाद किया जाएगा। इस गतिविधि का नेतृत्व स्काउट मास्टर उमेश चंद्र पुरोहित द्वारा किया जिनका सहयोग हर्षिता तिवारी, बिन्दु सालवी, तरुना शर्मा ने दिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube