ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भूपेंद्र वीरवाल वीरवाल समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष मनोनीत

By Goapl Gupta · 02 Feb 2026 · 23 views
भूपेंद्र वीरवाल वीरवाल समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष मनोनीत

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। वीरवाल समाज सेवा संस्थान, हिरण मगरी–मनवा खेड़ा, उदयपुर में रविवार को नवकार मंत्र जाप के पश्चात संस्थान की आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में सर्वसम्मति से भूपेंद्र वीरवाल को संस्थान का नवीन अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

निर्वाचन अधिकारी रामप्रसाद बंसीवल के नेतृत्व में अध्यक्ष पद की घोषणा मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों दौलतपुरा दायमा, बद्रीलाल वीरवाल, प्रेमचंद वीरवाल, गोविंदराम चौहान एवं चुनीलाल बंसीवाल ने की। इस अवसर पर उपस्थित समस्त समाजबंधुओं एवं संस्थान के सदस्यों ने तालियों के साथ भूपेंद्र वीरवाल के मनोनयन का समर्थन करते हुए उन्हें निर्विरोध, सर्वसम्मति से अध्यक्ष स्वीकार किया।
सभा में कोषाध्यक्ष हितेश बंसीवाल द्वारा संस्थान का वार्षिक वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। वहीं महामंत्री लक्ष्मीनारायण चौहान ने संस्थान की भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बालिका छात्रावास निर्माण योजना हेतु समाजबंधुओं से अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करने की अपील की।
इस अवसर पर बालिका छात्रावास समिति अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद डांगलिया, महामंत्री दिलखुश बंसीवाल, रामसुख, केसूलाल, गोपी लाल वीरवाल, लोकेश खिंची, अशोक सामरिया, डालचंद सामरिया, डॉ.विष्णु बंसीवल,पुष्कर बंसीवाल, डॉ. रामप्रसाद चावला,अभिषेक वीरवाल एवं संस्थान के संरक्षक चम्पालाल वीरवाल सहित अनेक गणमान्य समाजबंधु उपस्थित रहे।
सभा का समापन समाज के उत्थान और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ हुआ।

More News

कूडो अरेना (मार्शल आर्ट अकैडमी) के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ी सम्मानित
घमूड़वाली थाना स्टाफ ने गोशाला में गऊ माताओं के लिए 7 पंखे किए भेंट*
युवा उद्यमी विवेक दलावत को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक दलावत 'बोर्ड ऑफ एडवाइजरी' में नियुक्त
अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस - डॉ. श्रीनिवास महावर
आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube