उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2) जयपुर की छमाही बैठक का आयोजन*
By Goapl Gupta ·
03 Feb 2026 ·
3 views
*उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2) जयपुर की छमाही बैठक का आयोजन*
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2) जयपुर की छमाही बैठक का आयोजन दिनाक 03.02.2026 को 16.00 बजे श्री अमिताम, महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे एवं अध्यक्ष नराकास की अध्यक्षता में प्रधान कार्यालय, उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर के संकल्प सभाकक्ष में किया गया।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार बैठक का शुभारंभ समिति सदस्यों के औपचारिक स्वागत एवं परिचय में हुआ। सर्वप्रथम वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी थी शिवेन्द्र मोहन द्वारा अध्यक्ष महोदय का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।
महाप्रबंधक एवं समिति अध्यक्ष श्री अमिताभ ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि उत्तर पश्चिम रेलवे का अधिकांश क्षेत्र राजभाषा नियमों के अंतर्गत क क्षेत्र में आता है अतः राजभाषा हिंदी में कार्य करना हमारा संवैधानिक एवं नैतिक दायित्व है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे स्वयं अधिकाधिक हिंदी में कार्य करें, जिससे अधीनस्थ कर्मचारी भी हिंदी में कार्य करने हेतु प्रेरित हों। उन्होंने राजभाषा विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु निरंतर एवं समन्वित प्रयास करने पर बल दिया।
मुख्य राजभाषा अधिकारी ने अपने स्वागत संबोधन में नराकास के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्य कार्यालयों से भारत सरकार की राजभाषा नीति के अनुरूप हिंदी के प्रयोग को और अधिक बनाने का आहवान किया।
बैठक में दिसंबर 2025 समाप्तमाही में सत्य कार्यालय द्वारा किए गए राजभाषा हिंदी के प्रयोग एवं चनति की समीक्षा की गई तथा विभित्र मदों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग की बढ़ाने पर बल दिया गया। अध्यक्ष महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दैनिक सरकारी कायों में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करे तथा अपने अधीनस्थों की भी समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दें।
इस अवसर पर महाप्रबंधक महोदय द्वारा नराकास स्तर पर प्रकाशित हिंदी पत्रिका 'दर्पण' के विशेषांक का विमोचन किया गया। अध्यक्ष महोदय ने सदस्य कार्यालयों में राजभाषा संबंधी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एक प्रतिवद्धता के साथ करने का आहवान किया।
बैठक में कार्यसूची पर मदवार चर्चा की गई तथा समिति सदस्यों में राजभाषा संबंधी सुझाव आमंत्रित किए गए। प्राप्त सुझावों एवं अध्यक्ष महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में केन्द्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों के कार्यालय प्रमुख एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अंत में उप मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री कपित सिंघल द्वारा अध्यक्ष तथा समिति सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।