ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नींदड़ गांव में जमीन अधिग्रहण के खिलाफ उबाल महिलाओं ने ढाणियों में जलाया उपमुख्यमंत्री का पुतला

By Goapl Gupta · 03 Feb 2026 · 151 views
नींदड़ गांव में जमीन अधिग्रहण के खिलाफ उबाल

महिलाओं ने ढाणियों में जलाया उपमुख्यमंत्री का पुतला

चौमू.नींदड़ गांव में जेडीए व सरकार की जबरन जमीन अधिग्रहण के विरोध में ग्राम नींदड़ वार्ड नंबर-1 में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के 439वें दिन आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया। मंगलवार को 8:30 बजे ग्रामीण महिलाओं व किसानों ने अलग-अलग ढाणियों में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति के संयोजक डॉक्टर नगेंद्र सिंह शेखावत व अध्यक्ष कैलाश बोहरा ने बताया कि 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर ‘नींदड़ बचाओ युवा किसान संघर्ष समिति’ के आह्वान पर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था। धरना स्थल पर पुतला दहन के दौरान पुलिस हस्तक्षेप व महिलाओं से कथित बदसलूकी के बाद आक्रोश और भड़क गया।
संघर्ष समिति के सचिव हरिशंकर शर्मा ने बताया कि यदि जमीन अधिग्रहण से राहत नहीं मिली तो आंदोलन को जयपुर जिले सहित पूरे प्रदेश में तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि वे अपने हक की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube